Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 29 September- 5 October 2024 future predictions सिंह साप्ताहिक राशिफल : सिंह राशि वालों का कैसा बीतेगा यह सप्ताह? पढ़ें वीकली राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर- 5 अक्टूबर 2024 : कार्यस्थल पर कंट्रोवर्सी से बचें। रिश्तों में बहस न करें। प्रेमी के साथ टाइम स्पेंड करते समय अच्छा रवैया रखें। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल…
सिंह लव राशिफल : लव लाइफ में छोटी-मोटी तकरार हो सकती है। कुछ रिलेशनशिप में नहीं चल सकते हैं। आपको रिश्तों की परेशानियों को दूर करने के लिए खूब मेहनत करना होगा। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करना होगा। ट्रैवलिंग के दौरान आप पार्टनर से अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं। आप मैरिज के बारे में भी डिस्कस कर सकते हैं। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूर रहना चाहिए।
सिंह करियर राशिफल : इस सप्ताह आपको चैलेंजिंग प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे उन्नति के कई मौके भी मिलेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में प्रोडक्टिविटी को लेकर थोड़े इश्यूज हो सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में इगो इश्यूज न आने दें। जो लोग एडवरटाइजिंग, कॉपी राइटिंग या डिजाइनिंग फील्ड में हैं, यह सप्ताह उनके लिए कई मौके लेकर आएगा। उद्यमियों को इस वीक नए बिजनेस की डील मिल सकती है।
सिंह आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह सिंह राशि वालों के जीवन में धन का आवक बढ़ेगा। कुछ जातकों के इंकम में इजाफा होगा। आप नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आप विदेश में वेकेशन पर जाने के लिए हॉटल रिजर्वेशन और फ्लाइट बुकिंग करा सकते हैं। इस वीक ट्रेडर्स को मुनाफा होगा।
सिंह हेल्थ राशिफल : इस सप्ताह सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत के दिन सर्जरी के लिए अच्छे रहेंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। जंक फूड अवॉइड करें। अपने डाइट में फल,सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स का सेवन ज्यादा करें। एथिलीट को ज्यादा सतर्क रहनाी होगा। छोटी-मोटी चोट लग सकती है। दिन की शुरुआत जिम या योग क्लास से करें। इससे आप मेंटली और फिजिकली फिट रहेंगे।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Comments are closed.