
नारनाैल में छाए बादल
– फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कई जिलों में देर रात और सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को सुबह से नारनौल क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह करीब 6 बजे व 7 बजे भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने चार व पांच को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। नारनौल में आज करीब 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Comments are closed.