Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Liquor Is Banned In Bihar : Nitish Kumar Jdu Party Leader Arrested Liquor Smuggling In Nalanda Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live


Liquor is banned in Bihar : Nitish kumar JDU party leader arrested liquor smuggling in Nalanda Bihar police

जदयू नेता सीताराम प्रसाद कर रहे थे शराब की तस्करी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


शराबबंदी वाले बिहार में सत्ता पक्ष के नेता ही शराबबंदी का पोल खोल रहे हैं। पुलिस ने जदयू नेता और उसने 13 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खबर न सिर्फ़ सरकार के लिए बल्कि शिक्षा विभाग के लिए भी एक कलंक है, क्यों कि इन लोगों की गिरफ्तारी स्कूल से हुई है, जहां शराब भी बरामद हुआ।

Trending Videos

जदयू नेता कर रहे थे शराब की तस्करी 

मामला नालंदा जिले के नालंदा ज़िला मुख्यालय बिहारशरीफ के नगर थाना क्षेत्र अम्बेर चौक स्थित एक निजी स्कूल का है, जहां एक निजी स्कूल में जुआ खेलते हुए जाम छलका रहे जदयू प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद तस्कर सहित 14 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने वहां से 292.32 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 2 लाख 88 हजार रुपए नगद और तास के पत्ते, मोबाइल और बाइक बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें से कुछ वैसे लोग भी हैं जो पहले भी जुआ और शराब के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं।

इसी गांव में शराब माफियाओं ने पुलिस पर किया था हमला 

पुलिस का कहना है कि अभी एक दिन पूर्व ही नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत के चेरो सहायक थाना की पुलिस पर चेरो गांव में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया था, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। फिलहाल उनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बिहारशरीफ के नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अम्बेर चौक स्थित मधुसूदन प्रसाद के घर में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस वहां छापेमारी करने गई तो पता चला ये सभी एक निजी स्कूल में बैठकर शराब का सेवन करते हुए ताश खेल रहे हैं। पुलिस के वहां पहुंचते ही सभी इधर उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन सभी को घेरकर वहीँ पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

       

 



Source link

1491610cookie-checkLiquor Is Banned In Bihar : Nitish Kumar Jdu Party Leader Arrested Liquor Smuggling In Nalanda Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

31 गेंदों में 95 रन, UP T20 लीग में इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, रिंकू सिंह की टीम को मिला नया सुपरस्टार     |     LS Speaker Birla warns oppn MPs     |     India’s semiconductor market expected to triple to $100 billion by 2032: Report     |     Opposition leaders react to NDA’s Vice Presidential pick CP Radhakrishnan, Akhilesh Yadav ask for former VP’s ‘whereabouts’     |     क्या अमेरिकी टैरिफ से भारत में प्रभावित होगा रोजगार, एक्सपर्ट्स ने कही ये बातें     |     Gaurav Gogoi accuses CEC of bias against Rahul Gandhi     |     Punjab: सीएम भगवंत मान का श्री चमकौर साहिब का दौरा, लोगों को देंगे कई सौगातें, जनसभा को करेंगे संबोधित     |     बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर धूम मचाएगी War 2, जानें कब और कहां होगी रिलीज     |     Vice presidential poll: Nitish Kumar’s JD(U) backs NDA’s candidate; extends wishes to CP Radhakrishnan | India News     |     Nalanda: Man Crushed By Bullet Bike Died In Hospital Family Sit On Dharna At Police Station For Compensation – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088