Lord Rishabhdev Ji’s Birth Anniversary Was Celebrated With Great Pomp – Amar Ujala Hindi News Live राजस्थान By On Mar 23, 2025 0 यह भी पढ़ें Damoh A Young Man Who Entered The Water To Take Out… Aug 22, 2024 People Bow Their Eyes In Shame Due To The Antics Of The… Jan 29, 2025 जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी का जन्म कल्याणक महोत्सव शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भव्य आयोजन में समाज के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महिला मंडल द्वारा भगवान ऋषभदेव जी के बधाई गीतों से हुई। इसके बाद भगवान का अभिषेक और शांतिधारा आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता की। पूजन के पश्चात भगवान ऋषभदेव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आदिनाथ भगवान मार्ग पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए और विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वारों से पुष्पवर्षा की गई। पढ़ें: फ्लैट में सरकारी अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस शोभायात्रा के समापन के उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें जैन मुनिराज उपाध्याय वृषभानंद जी महाराज ने मंगल प्रवचन दिए और भगवान ऋषभदेव जी के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इसके बाद समाज और आमजन के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा मंडल और विभिन्न संगठनों का विशेष योगदान रहा। भगवान ऋषभदेव जी के जन्म कल्याणक महोत्सव ने समूचे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आस्था का संचार किया, जिससे समाज में एकता और सद्भावना को बल मिला। Source link Like0 Dislike0 26348800cookie-checkLord Rishabhdev Ji’s Birth Anniversary Was Celebrated With Great Pomp – Amar Ujala Hindi News Liveyes