Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
प्यारी राजकुमारी को दें ये अट्रैक्टिव नाम, बहुत ही मनमोहक हैं इनके अर्थ OneScore: Instantly Track Your Credit Health For Quick Loans Damoh News: Preparations To Give The Right To Allot Panchayat Shops To Collector-ceo - Damoh News Rajasthan News: Big Setback To Former Minister Pramod Jain Bhaya, High Court Refuses To Quash 19 Firs - Amar Ujala Hindi News Live Dadri: भागवी की बहू दिव्या बनीं IAF की पहली महिला क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, ससुराल में खुशी की लहर Shimla: आधे शहर में कुत्तों का खाैफ, आधे शहर में बंदरों का उत्पात, बच्चे समेत तीन महिलाएं गंवा चुकीं जान राजस्थान रॉयल्स को इस खिलाड़ी ने लगा दिया 11 करोड़ रुपये का चूना, IPL 2025 सीजन में खराब प्रदर्शन में रहा अव्वल Raid 2 Vs Hit 3 Vs Retro: BO पर भिड़े 3 सुपरस्टार्स, सबसे तगड़ी कमाई कर भारी पड़ा रेट्रो स्टार, पीछे छूटे अजय देवगन और नानी Free Fire MAX Redeem Codes Today 2 May 2025: 100% वर्किंग रिडीम कोड्स दिलाएंगे नया एक्सपीरियंस चीन में कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी, अमेरिकी टैरिफ की वजह से बंद हो रहे कारखाने, सड़कों पर उतरे श्रमिक

LSG से हारने के बाद रियान पराग ने दिया बड़ा बयान, इस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा!


Riyan Parag
Image Source : PTI
Riyan Parag
राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार 19 अप्रैल को जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक रोमांचक मैच खेला। मुकाबले के आखिरी ओवर में लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 9 रन डिफेंड करके टीम को शानदार जीत दिलाई। राजस्थान की टीम इस मैच में एक समय तक अच्छी स्थिति में थी लेकिन अंत में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद रियान पराग ने माना कि उनको मैच जल्दी खत्म कर देना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने संदीप शर्मा की गेंदबाजी को लेकर भी बात की, जो आखिरी ओवर में काफी महंगे साबित हुए।

रियान पराग ने हार को लेकर क्या कहा?

कप्तान रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो इस हार को शब्दों में कैसे बयां करें। उन्हें नहीं पता कि उन्होंने इस मैच में क्या गलत किया। वह 18-19वें ओवर तक मैच में बने हुए थे। उन्हें शायद इसे 19वें ओवर में ही खत्म कर देना चाहिए था, उन्होंने खुद को इस हार का कसूरवार बताया। उन्होंने बताया कि आने वाले मैचों में उनकी टीम को 40 ओवर तक एक साथ मिलकर एक मैच खेलना होगा, तभी वह आने वाले मैच जीत सकते हैं।

संदीप शर्मा को लेकर क्या बोले रियान पराग

कप्तान पराग ने आखिरी ओवर का भी जिक्र किया, जहां संदीप शर्मा ने कुल 27 रन लुटाए। उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम ने वास्तव में गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया, आखिरी ओवर दुर्भाग्यपूर्ण था, उन्हें लगा कि वह लखनऊ को 165-170 पर रोक लेंगे। संदीप शर्मा भाई पर भरोसा किया जा सकता है, उनका केवल एक ही गेम खराब रहा है। अब्दुल समद ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी टीम को लक्ष्य का पीछा करना चाहिए था। आज का दिन एकदम सही था, विकेट को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है। वह सही थे, उनका मानना है कि बस कुछ गेंदें आपको आईपीएल गेम में हार का सामना करवा सकती हैं।

यशस्वी जायसवाल रहे राजस्थान के लिए टॉप रन स्कोरर

आपको बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए टॉप रन स्कोरर यशस्वी जायसवाल रहे। उन्होंने 74 रन बनाए। डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी (34) और रियान पराग (39) राजस्थान के लिए अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। LSG के लिए जीत के हीरो आवेश खान रहे। उन्होंने आरआर के तीन बड़े खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल, रियान पराग और शिमरन हेटमायर को आउट किया।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम की टीम ने रचा इतिहास, दर्ज की पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

प्रसिद्ध कृष्णा ने खत्म कर डाली CSK के बॉलर की बादशाहत, हासिल किया नंबर-1 का ताज

Latest Cricket News





Source link

2605900cookie-checkLSG से हारने के बाद रियान पराग ने दिया बड़ा बयान, इस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा!
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

प्यारी राजकुमारी को दें ये अट्रैक्टिव नाम, बहुत ही मनमोहक हैं इनके अर्थ     |     OneScore: Instantly Track Your Credit Health For Quick Loans     |     Damoh News: Preparations To Give The Right To Allot Panchayat Shops To Collector-ceo – Damoh News     |     Rajasthan News: Big Setback To Former Minister Pramod Jain Bhaya, High Court Refuses To Quash 19 Firs – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dadri: भागवी की बहू दिव्या बनीं IAF की पहली महिला क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर, ससुराल में खुशी की लहर     |     Shimla: आधे शहर में कुत्तों का खाैफ, आधे शहर में बंदरों का उत्पात, बच्चे समेत तीन महिलाएं गंवा चुकीं जान     |     राजस्थान रॉयल्स को इस खिलाड़ी ने लगा दिया 11 करोड़ रुपये का चूना, IPL 2025 सीजन में खराब प्रदर्शन में रहा अव्वल     |     Raid 2 Vs Hit 3 Vs Retro: BO पर भिड़े 3 सुपरस्टार्स, सबसे तगड़ी कमाई कर भारी पड़ा रेट्रो स्टार, पीछे छूटे अजय देवगन और नानी     |     Free Fire MAX Redeem Codes Today 2 May 2025: 100% वर्किंग रिडीम कोड्स दिलाएंगे नया एक्सपीरियंस     |     चीन में कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी, अमेरिकी टैरिफ की वजह से बंद हो रहे कारखाने, सड़कों पर उतरे श्रमिक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088