Madhubani: Cm Nitish Inaugurated And Laid Foundation Stone Of 139 Schemes Worth 1107 Crores In Pragati Yatra – Amar Ujala Hindi News Live बिहार By On Jan 13, 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले को 1107 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 139 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए की जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की और विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं शहीद रामफल मंडल को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री की यात्रा की शुरुआत मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के ग्राम दुर्गीपट्टी से हुई। यहां उन्होंने अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण और बच्चों से संवाद मुख्यमंत्री ने ग्राम दुर्गीपट्टी के वार्ड संख्या-14 में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों और शिक्षिकाओं से बातचीत कर केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षिकाओं से आग्रह किया कि बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए प्रयास करें ताकि वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकें। जीविका दीदियों की सराहना और योजनाओं का वितरण मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अभियान बसेरा-2 के तहत 926 भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरित किया और कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और अन्य सामग्री प्रदान की। इनमें मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थी शामिल थे। उन्होंने कहा कि बिहार में स्वयं सहायता समूहों (जीविका) का विस्तार उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर इस पहल की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यह एक प्रभावी कदम साबित हुआ है। विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन दुर्गीपट्टी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौंदर्यीकृत अमृत सरोवर, स्कूलों में छत वर्षा जल संचय, सौर ऊर्जा परियोजनाएं और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत किए गए कार्यों की प्रशंसा की और अधिकारियों को सरोवर के चारों ओर सीढ़ीनुमा घाट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। नदी पुनर्जीवन योजना का अवलोकन मुख्यमंत्री ने सुक्की गांव में कमला बलान नदी और अन्य जलस्रोतों के पुनर्जीवन और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी योजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से 10 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और बाढ़ से बचाव में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से न केवल सिंचाई में सुधार होगा, बल्कि मखाना और अन्य जलीय उत्पादों की पैदावार भी बढ़ेगी। सुगरवे बियर रिवर फ्रंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम में सुगरवे बियर रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया। 1396.11 लाख रुपये की लागत से बनी इस परियोजना में नदी तट विकास और सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। नहर विस्तारीकरण योजना का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने एनएच-57 के पास कोसी नहर के विस्तारीकरण परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से मधुबनी और दरभंगा जिलों के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि 569.18 करोड़ रुपये की लागत से 80 गांवों को लाभ होगा और 26,879 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री की अपील और निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और समाज के विकास में योगदान दें। उपस्थित गणमान्य और अधिकारी कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य मंत्री लेशी सिंह, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें Mpbse Mp Board Result 2025 Declared Girls Dominate, Madhya… May 6, 2025 Budget cheers for poll-bound Bihar, second year in a row |… Feb 1, 2025 Source link Like0 Dislike0 22274600cookie-checkMadhubani: Cm Nitish Inaugurated And Laid Foundation Stone Of 139 Schemes Worth 1107 Crores In Pragati Yatra – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.