Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Raja Raghuvanshi And Sonam Latest News Honeymoon Murder Mystery - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi News: Key Accused Arrested In Robbery Of Woman On Street, Confesses To Multiple Other Crimes - Rajasthan News Sports News: हिमाचल की बेटियों ने बीच कबड्डी में जीता रजत, आंध्र प्रदेश में खेली गई राष्ट्रीय चैंपियनशिप RCB फ्रेंचाइजी खरीदने की अफवाहों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री का अजीबोगरीब बयान मशहूर एक्ट्रेस को हुआ स्टेज 4 कैंसर, 9 साल की बेटी को खुद से किया दूर, इसी बीमारी ने पिता की भी ली थी जान दो महीने में शुरू होगी Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? कितने का होगा प्लान, हो गया खुलासा! रेखा झुनझुनवाला ने इस कंपनी की हिस्सेदारी आधी घटाकर 3.6% कर दी, ये रही पूरी डिटेल भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4 Ultra, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा 90W चार्जर, 12GB रैम और तगड़ा कैमरा सेटअप Jana Small Finance Bank Applies to RBI for Universal Banking License Primus Introduces Marzi - A New Era of Well-Being for India's 55+ Citizens

Mahakaal’s Bhasma Aarti Today Baba Mahakaal Was Adorned In A Matted Form Wearing Silver Crown And Moon – Madhya Pradesh News


Mahakaal's Bhasma Aarti Today Baba Mahakaal was adorned in a matted form wearing silver crown and moon

करें बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार


श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड, चंद्र और रजत मुकुट लगाकर भस्म रमाई गई। फिर फूलों की माला से जटाधारी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शन का लाभ लिया, वह देखते ही रह गया।  

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, चंद्र और रजत मुकुट से सजाया गया, और महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर ‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष भी किया।

मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के श्रद्धालु ने मंदिर को भेंट की ग्यारह व्हीलचेयर

भगवान श्री महाकाल की सेवा में भक्तगण स्वर्ण-रजत, अन्नदान, आभूषण आदि के साथ ही मंदिर के उपयोग में आने वाली अनेक सामग्री भी भेंट करते हैं। इसी क्रम में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के व्यवसायी सतीश गोसाईं भगवान श्री महाकाल के दर्शन हेतु उज्जैन पधारे। गोसाईं मंदिर की व्यवस्थाओं से अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा-सुविधा में सहयोग करने की इच्छा जताई। मंदिर कार्यालय ने उन्हें निःशक्तजनों एवं दिव्यांगजन के लिए उपलब्ध दर्शन सुविधाओं के बारे में बताया, जिसमें निःशुल्क व्हीलचेयर, चालक और केयरटेकर की व्यवस्था शामिल है। गोसाईं ने व्हीलचेयर संचालन व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और इंदौर से उच्च गुणवत्ता की ग्यारह व्हीलचेयर मंगवाकर मंदिर को भेंट की। उन्होंने श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया और कहा कि उज्जैन आने की उनकी वर्षों की तमन्ना पूरी हुई; यहां की भूमि पर उन्हें ईश्वर की विस्मयकारी अनुभूति हुई। मंदिर स्टोर शाखा के अभिषेक उपाध्याय ने गोसाईं को विधिवत भेंट की रसीद प्रदान की, और सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के. तिवारी ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

देखें तस्वीरें…

 

महाकाल की भस्म आरती... आज रजत मुकुट, चंद्र लगाकर जटाधारी स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल

 

महाकाल की भस्म आरती... आज रजत मुकुट, चंद्र लगाकर जटाधारी स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल

 

महाकाल की भस्म आरती... आज रजत मुकुट, चंद्र लगाकर जटाधारी स्वरूप मे सजे बाबा महाकाल

 



Source link

1779920cookie-checkMahakaal’s Bhasma Aarti Today Baba Mahakaal Was Adorned In A Matted Form Wearing Silver Crown And Moon – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

Raja Raghuvanshi And Sonam Latest News Honeymoon Murder Mystery – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: Key Accused Arrested In Robbery Of Woman On Street, Confesses To Multiple Other Crimes – Rajasthan News     |     Sports News: हिमाचल की बेटियों ने बीच कबड्डी में जीता रजत, आंध्र प्रदेश में खेली गई राष्ट्रीय चैंपियनशिप     |     RCB फ्रेंचाइजी खरीदने की अफवाहों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री का अजीबोगरीब बयान     |     मशहूर एक्ट्रेस को हुआ स्टेज 4 कैंसर, 9 साल की बेटी को खुद से किया दूर, इसी बीमारी ने पिता की भी ली थी जान     |     दो महीने में शुरू होगी Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? कितने का होगा प्लान, हो गया खुलासा!     |     रेखा झुनझुनवाला ने इस कंपनी की हिस्सेदारी आधी घटाकर 3.6% कर दी, ये रही पूरी डिटेल     |     भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4 Ultra, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा 90W चार्जर, 12GB रैम और तगड़ा कैमरा सेटअप     |     Jana Small Finance Bank Applies to RBI for Universal Banking License     |     Primus Introduces Marzi – A New Era of Well-Being for India’s 55+ Citizens     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088