Mahakumbh Divine Display Of Devotion And Spirituality Everywhere Deep Meditation Others In Yoga Details In Hin – Amar Ujala Hindi News Live
लोग हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे, हर हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। स्नान के बाद लोग पूजा-अर्चना कर रहे थे, पंडितगण भी वैदिक मंत्रोच्चार में लीन थे और चारों ओर भक्ति और अध्यात्म की अद्भुत छटा थी।
श्रद्धालु दूर-दूर से आकर इन संतों का आशीर्वाद ले रहे थे। कुछ लोग दौड़कर चरणरज माथे पर लगा रहे थे। केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने के लिए व्यवस्था संभाल रखी थी। हर पांच कदम पर जवान खड़ा था, जो लोगों को आगे बढ़ने का इशारा कर रहा था। श्रद्धालु भी केंद्रीय बल के होते सुरक्षा महसूस करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
आखिरी अमृत स्नान पर दिखा सनातन का विराट रूप
वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान के दौरान संगम तीरे सनातन धर्म का विराट स्वरूप नजर आया। सनातन परंपरा के सभी 13 अखाड़ों ने राजसी ठाठ-बाट के साथ अमृत स्नान किया। संगम नगरी महादेव और सियाराम के जयकारों से गूंजती रही। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी त्रिशूल, गदा और तलवार लहराते हुए स्नान के लिए पहुंचे। आखिरी अमृत स्नान के साथ अखाड़ों का प्रयाग प्रवास सोमवार को पूर्ण हो गया।

Comments are closed.