Maharashtra:गढ़चिरौली मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली ढेर, घायल जवान ने तोड़ा दम – Operation Ongoing Against Maharashtra Gadchiroli Naxalite Hindi News Updates
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में दो और नक्सलियों के मारे की खबर सामने आई है। जबकि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक सी-60 जवान ने दम तोड़ दिया है। नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान तीन दिन पहले शुरू किया गया था, जिसमें अब तक तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस के मुताबिक एसडीपीओ भामराग के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों को शामिल करते हुए यह अभियान मंगलवार (03 फरवरी) को शुरू किया गया। ऑपरेशन गढ़चिरोली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास माओवादियों की कंपनी नंबर 10 के कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चलाया गया। इस दौरान मजवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की गई।
दो नक्सली शिविर नष्ट
इस बीच पुलिस ने बुधवार को दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ किया। इसके बाद गुरुवार सुबह अच्छी तरह से पकड़ने जमाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चार और सी-60 यूनिट व क्यूएटी की एक यूनिट तैनात की गई।
तीन शव बरामद, भारी हथियार भी मिले
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एक नक्सली का शव, एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक महिला का शव भी शामिल है। इसके साथ ही मौजूदा अभियान में मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या तीन हो गई है।
ये भी पढ़ें: नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा: बचे हैं 61 दिन… लड़ाई छोड़ भागे नक्सली; प्रेशर IED से चोट पहुंचाने की योजना
घायल जवान ने तोड़ा दम, एक खतरे से बाहर
तीनों नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच नक्सल विरोधी अभियान में घायल होने के बाद सी-60 जवान दीपक चिन्ना मदावी (38), जिनको पहले भामरागड ले जाया गया था, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल जवान, जोगा मदावी को भी एयरलिफ्ट करके भामरागड ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि वह खतरे से बाहर हैं और उन्हें जल्द ही गढ़चिरोली ले जाया जाएगा।
अन्य वीडियो


Comments are closed.