Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance
बीएमसी चुनावों में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद मुंबई की सियासत में अगले कदम को लेकर हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने पार्टी के नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटरों से मुलाकात कर उन्हें शहर के बुनियादी मुद्दों पर तुरंत काम शुरू करने का निर्देश दिया है।
बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने सभी नए कॉर्पोरेटरों को शुभकामनाएं दी हैं और अपने-अपने वार्ड में सफाई और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं पर प्राथमिकता से काम करने को कहा है। शिंदे ने साफ शब्दों में कहा कि मुंबई ने विकास को अपनाया है और विकास-विरोधी राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा नंबर-एक पार्टी है, जबकि शिवसेना कम समय में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
ये भी पढ़ें- ‘शिंदे शिवसेना के कई कॉर्पोरेटर मुंबई में भाजपा का मेयर नहीं चाहते’, संजय राउत का बड़ा दावा
वार्ड स्तर पर काम का निर्देश
शिंदे ने कॉर्पोरेटरों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में स्वच्छता, पानी की आपूर्ति और समग्र विकास पर पूरा ध्यान दें। उनका कहना था कि जनता ने महायुति पर भरोसा जताया है और इस भरोसे को काम के जरिए कायम रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम में विकास के काम ही प्राथमिकता होंगे।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: ‘सत्ता के लिए गठबंधन, फिर सहयोगियों को कमजोर…’, कपिल सिब्बल ने भाजपा की रणनीति पर उठाए सवाल
मेयर पद पर क्या बोले शिंदे?
- बीएमसी में महायुति को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिला है।
- महायुति का ही मेयर चुना जाएगा, इस पर गठबंधन में सहमति है।
- फिलहाल मेयर पद को लेकर कोई अंतिम फार्मूला तय नहीं हुआ है।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय दावोस दौरे पर हैं।
- फडणवीस की वापसी के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मिलकर रणनीति तय करेंगे।
- अंतिम फैसला सामूहिक चर्चा और नेतृत्व की सहमति से लिया जाएगा।
होटल राजनीति के आरोपों पर जवाब
उदय सामंत ने होटल राजनीति के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेटरों की बैठक मार्गदर्शन के लिए है, न कि किसी तरह की सियासी सौदेबाजी के लिए। उनका कहना था कि नए कॉर्पोरेटरों को नगर निगम के कामकाज को समझना जरूरी है, इसलिए नेतृत्व उनसे सीधे संवाद कर रहा है।
अन्य वीडियो-


Comments are closed.