Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

Maharashtra Cm Devendra Fadnavis Said – If We United At Time Of Attack By Afghan Kings, Would Have Been Safe – Amar Ujala Hindi News Live – Panipat:महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले


Maharashtra CM Devendra Fadnavis said - If we united at time of attack by Afghan kings, would have been safe

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
– फोटो : संवाद

विस्तार


पानीपत के तीसरे युद्ध की स्मृति में मंगलवार को शौर्य स्थल काला आंब पर शौर्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान काला आंब “जय भवानी” और “जय शिवाजी” के नारों से गूंज उठा।

Trending Videos

मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक हैं तो सेफ हैं” मंत्र को मंच से दोहराते हुए कहा कि 14 जनवरी 1761 को मराठा योद्धा हिंदुत्व की रक्षा के लिए महाराष्ट्र से पानीपत आए थे। विपरीत परिस्थितियों और मौसम का सामना करते हुए उन्होंने आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली से लोहा लिया। मराठा सेना दोपहर तक जीत के करीब थी, लेकिन एक घटनाक्रम ने युद्ध की दिशा पलट दी। हालांकि, मराठों ने अब्दाली को इतनी क्षति पहुंचाई कि वह अफगानिस्तान लौटने को मजबूर हो गया।

फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि अगर उस समय उत्तर भारत के शासक मराठों के साथ होते, तो आक्रमणकारी कभी भारत की ओर आंख भी नहीं उठा सकते थे। उन्होंने कहा कि एकता से ही सुरक्षा सुनिश्चित होती है, और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस मौके पर केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटील दानवे, और केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा देई खड़से ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में मुख्यमंत्री फडणवीस ने शौर्य स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीरों को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र से आए वीर और वीरांगनाओं ने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शौर्य स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला और शौर्य स्थल के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की।



Source link

2238820cookie-checkMaharashtra Cm Devendra Fadnavis Said – If We United At Time Of Attack By Afghan Kings, Would Have Been Safe – Amar Ujala Hindi News Live – Panipat:महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले
Artical

Comments are closed.

एफआईआर से नाम से हटाने मांगी 15000 रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा     |     Rhenus Signs MoU with Inland Waterways Authority of India (IWAI)     |     Mock Drill 7th May : 7 बजते ही बजने लगेगा सायरन, मॉक ड्रिल के लिए बिहार के 6 जिले हैं तैयार     |     Agra Encounter News 90-hour Manhunt 9 Teams And Surveillance Crack Down Jewel Thief Aman – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Government Godowns Are Empty Wheat Is Being Sold From The Farm Itself – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sculptor Attacked With A Knife – Damoh News     |     Nagaur News: Potalia Family Of Nagaur Paid Dowry Of 21 Crores – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोनीपत में युवती की हत्या: कहासुनी के बाद भाई ने मारी गोली, प्रीति की पानीपत के गांव गढ़ी छाजू में हो रखी शादी     |     Himachal News Lpg Scam 95 Cylinders Had Less Gas By 1.5 Kg Truck Seized – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद IPL को लेकर आई बड़ी खबर, दिल्ली और मुंबई की टीम के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088