Mahoba: Tourism Development Of Mastani Mahal Will Be Done With One Crore, Government Gives Green Signal – Amar Ujala Hindi News Live

कस्बा बेलाताल में स्थापित ऐतिहासिक मस्तानी महल
– फोटो : अमर उजाला
बाजीराव-मस्तानी के अमर प्रेम से जुड़े बेलाताल के मस्तानी महल का एक करोड़ की लागत से पर्यटन विकास किया जाएगा। मस्तानी महल को जाने वाला रास्ता भी ठीक किया जाएगा। इसके अलावा सुंदरीकरण व पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 50-50 लाख के दो अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसको शासन से हरी झंडी भी दे दी गई है। इससे अब मस्तानी महल के पर्यटन विकास की संभावना तेज हो गई है।
पहले प्रस्ताव में 50 लाख की लागत से बेलाताल स्थित मस्तानी महल को जाने वाले पहुंच मार्ग का उच्चीकरण किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, दूसरे प्रस्ताव में 50 लाख की लागत से मस्तानी महल के सौंदर्यीकरण, पार्किंग और पर्यटन विकास से संबंधित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसको लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के तौर पर यूपीपीसीएल को नामित किया गया है।
मस्तानी महल में प्रस्तावित कार्यों को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब मस्तानी महल में पर्यटन विकास से संबंधित कार्य तेजी से होंगे। – चित्रगुप्त, पर्यटन अधिकारी, महोबा

Comments are closed.