हेडलाइंस
NZ सीरीज में रोहित शर्मा रहे सुपर फ्लॉप, नहीं खेल पाए एक भी बड़ी पारी, बतौर ओपनर 7वीं बार हुआ ऐसा चिरंजीवी की 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' ने किया बड़ा धमाका, मेगा स्टार के लिए ये एक्शन-कॉमेडी बनी गेम-चेंजर Bharat Coking Coal ने मार्केट में मारी धमाकेदार एंट्री, शेयर 96% प्रीमियम पर लिस्ट, जानें शेयर भाव ‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News - Bihar News Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत - Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In F... Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज - Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत

Mandi Accident:कमरूनाग के दर्शन कर लौटते खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, चार घायल – Bolero Fell Into A Ditch In Sundernagar Mandi Five Died And Several Injured


Bolero fell into a ditch in Sundernagar mandi five Died and several injured

Mandi Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास वीरवार देर रात एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। ये लोग देव कमरूनाग के दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी चालक ने गाड़ी (एचपी-31-8349) पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

प्रारंभिक छानबीन के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन सवारों को मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया।  फिर वाहनों में डालकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में तीन चचेरे भाई लाला राम (50) पुत्र गंगू राम, रूप लाल (55) पुत्र परस राम, गोविंद राम (60) पुत्र रघुराम निवासी डोलधार, तहसील सुंदरनगर शामिल है।

इनके अलावा सुनील (35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू, तहसील सुंदरनगर और मोहन (55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला, तहसील सुंदरनगर की भी मौत हुई है। संजीव कुमार पुत्र केशव दत्त निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम पुत्र मजरू राम निवासी पौड़ा कोठी तहसील सुंदरनगर, कमल कुमार पुत्र तुला राम गांव डोलधार और चालक अनिल दत्त पुत्र रूप चंद निवासी कोलथी घायल हैं। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला की ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला में हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।



Source link

980630cookie-checkMandi Accident:कमरूनाग के दर्शन कर लौटते खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, चार घायल – Bolero Fell Into A Ditch In Sundernagar Mandi Five Died And Several Injured
Artical

Comments are closed.

NZ सीरीज में रोहित शर्मा रहे सुपर फ्लॉप, नहीं खेल पाए एक भी बड़ी पारी, बतौर ओपनर 7वीं बार हुआ ऐसा     |     चिरंजीवी की ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ ने किया बड़ा धमाका, मेगा स्टार के लिए ये एक्शन-कॉमेडी बनी गेम-चेंजर     |     Bharat Coking Coal ने मार्केट में मारी धमाकेदार एंट्री, शेयर 96% प्रीमियम पर लिस्ट, जानें शेयर भाव     |     ‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News     |     Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News – Bihar News     |     Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत – Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In Flames Rudraprayag     |     Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री     |     Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज – Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses     |     कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना     |     फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088