Mangal-Rahu Conjunction In Meen Rashi till 1 june 2024 wiil increase stress of these zodiac sign know future predictions
ऐप पर पढ़ें
Mangal-Rahu Conjunction In Pisces Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह अभी मीन राशि में विराजमान हैं और 1 जून तक इसी राशि में रहेंगे। जहां पर राहु और शुक्र ग्रह पहले से ही उपस्थित हैं। मीन राशि में मंगल और राहु के संयोग अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को अशुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि मंगल अगर छाया ग्रह राहु के साथ आ जाए, तो इससे जीवन में कई विकट परिस्थितियां पैदा हो सकती है। कुंडली में इस योग से हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। आइए जानते हैं अंगारक योग से 1 जून तक किन राशियों को रहना होगा संभलकर…
मेष राशि : अंगारक योग के प्रभाव से मेष राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहें। इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी। खर्चे की अधिकता से मन परेशान रहेगा। सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। कार्यों में देरी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद को लेकर मन चिंतित रहेगा। कड़ी मेहनत के बावजूद अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी।
कन्या राशि : आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। कार्यों में अड़चन आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। इन दिनों में लंबी यात्रा से बचें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें।
धनु राशि : मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। वैवाहिक जीवन में परेशानी आएगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। रिलेशनशिप में कोई तीसरा दखल देगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध पर काबू रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.