ऐप पर पढ़ें
Mangal Gochar Mars Transit In Aries : 19 मई को शुक्र ने राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र के बाद मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 1 जून को मंगल देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के लिए 1 जून के बाद का समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष राशि में मंगल के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि-
- कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
- यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
- आय में वृद्धि हो सकती है।
- आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
- कार्यों में सफलता मिलेगी।
- नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मिथुन राशि-
- इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
- मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
- वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- लेन-देन से लाभ होगा।
शनि चलेंगे वक्री चाल, इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, देखें क्या आपका भी चमकेगा भाग्य
सिंह राशि-
- आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
- इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि-
- इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
- नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
- व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
- धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Comments are closed.