Masjid Dispute In Himachal Breaking Shivling In Nagrota Bagwan Kangra – Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल प्रदेश By On Sep 28, 2024 यह भी पढ़ें Rajasthan News Ranthambore Tiger Cubs Growing Up: Rising… Jun 5, 2025 ‘पंचायत’ को पछाड़ ‘मिर्जापुर’ ने… Dec 12, 2024 {“_id”:”66f6b628947cffad46099efa”,”slug”:”masjid-dispute-in-himachal-breaking-shivling-in-nagrota-bagwan-kangra-2024-09-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल में विवाद: नगरोटा बगवां में शिवलिंग तोड़ने पर माहौल तनावपूर्ण, समुदाय विशेष पर भड़के लोग, की ये मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 07:12 PM IST हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। शिवलिंग तोड़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नगरोटा बगवां में गांधी मैदान के समीप एक मंदिर में शिवलिंग किया गया खंडित। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं विस्तार किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांगड़ा जिले में नगरोटा बगवां के गांधी मैदान के समीप स्थित एक शिवालय में स्थापित शिवलिंग को खंडित कर दिया, जिससे शुक्रवार को क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध में उतरे नगरवासियों ने बाजार में एकत्रित होकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के आह्वान पर पहले सुबह 11 बजे तक दो घंटे बाजार बंद रखा। इसके बाद सारा दिन बाजार बंद करने के आह्वान पर अधिकतर व्यापारियों ने पूरा दिन दुकानें बंद रखीं। शिवलिंग तोड़ने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं बाजार में इकट्ठा हुए लोगों ने नारेबाजी करके शिवलिंग तोड़े जाने की घटना पर रोष व्यक्त किया और उक्त घटना में संलिप्त लोगों का पता लगाकर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान एक समुदाय विशेष को किराये पर दी गई दुकानों और मकानों को खाली करने की मांग भी की और कुछ दुकानों को खाली करवाने की कोशिश भी की गई। रोष प्रदर्शन करने वालों ने गांधी मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बंद के दौरान हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, लेकिन माहौल तनावपूर्ण रहा। सुबह से ही प्रशासन ने बड़ी संख्या में क्षेत्र में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए थे, जिनकी बाजार में गश्त जारी रही। इस दौरान मुख्य बाजार में यातायात जाम की स्थिति बनी रही। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने भी नगरोटा बगवां में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, जबकि एसडीएम मनीष शर्मा, डीएसपी अंकित शर्मा और एसएचओ प्रकाश चंद आदि अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर रखे रहे। गांधी मैदान में स्थित एक समुदाय विशेष के एक स्थल की सुरक्षा के लिए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हाल ही में नगरोटा बगवां में कुछ स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने नगर में एक अन्य समुदाय को किराये पर दी गई दुकानों और मकानों के विरोध में रोष जुलूस निकाला था और हनुमान चालीसा का पाठ किया था। Source link Like0 Dislike0 15970400cookie-checkMasjid Dispute In Himachal Breaking Shivling In Nagrota Bagwan Kangra – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.