Mausam Ki Jankari Rain In Delhi Due To Western Disturbance Temperature Dropped By Five Degrees – Amar Ujala Hindi News Live

दिल्ली में गर्मी से लोगों को मिली फौरी राहत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात दिल्ली में हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवा के कारण तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते कई दिन से 44-45 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान गुरुवार को लुढ़ककर 40 डिग्री पहुंच गया। वहीं पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को लोगों को लू न चलने से राहत रही।

Comments are closed.