50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

MBBS की पढ़ाई छोड़ मजदूरी करने लगा था, अब CM ने की 5 लाख की मदद

जगदलपुर: किलोमीटर पत्थर पर पेंट करता प्रकाश गोटे।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल हिंसा पीड़ित युवक का अब डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा। दैनिक भास्कर की खबर के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब युवक इन पैसों से वापस किर्गिस्तान जाएगा और वहां अधूरी छोड़ी MBBS की पढ़ाई पूरी करेगा। आर्थिक मदद मिलने की जानकारी मिलते ही युवक का परिवार बेहद खुश है। इस पहल के लिए दैनिक भास्कर और मदद करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद कहा है।प्रकाश गोटे।युवक का नाम प्रकाश गोटे है जो बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के फरसेगढ़ गांव का रहने वाला है। प्रकाश के पिता सलवा जुडूम के नेता और जनपद पंचायत सदस्य थे। जो अपने गांव में विकास चाहते थे। जिनको नक्सलियों ने मार दिया था। जैसे-तैसे पैसे इकट्ठा कर MBBS की पढ़ाई करने के लिए प्रकाश किर्गिस्तान गया था। लेकिन, कोरोना की वजह से अपने देश लौटना पड़ा। आर्थिक तंगी की चोट इस कदर लगी की दोबारा विदेश जा ही नहीं पाया। पढ़ाई पूरी करने के लिए अफसरों और नेताओं के सामने मदद के लिए हाथ फैलाए थे, फिर भी किसी ने मदद नहीं की।दूसरे छात्रों के साथ प्रकाश।जब प्रकाश के बारे में दैनिक भास्कर को पता चला, तो भास्कर की टीम युवक के गांव पहुंची। प्रकाश के हाथ में किताब की जगह फावड़ा था। वह मजदूरी करने लगा था। इसके अलावा वह रोड किनारे किलोमीटर बताने वाले पत्थर पर पेंट कर थोड़ी बहुत आमदनी कर रोजी-रोटी का बंदोबस्त करता था। युवक ने दैनिक भास्कर को अपनी पढ़ाई और परिवार के हालात के बारे में बताया था। प्रकाश ने कहा था कि पढ़ाई के लिए अब भी कहीं से 5 से 6 लाख रुपए की मदद हो जाए तो MBBS की पढ़ाई पूरी कर लूंगा। जहां से छोड़ा था वहीं से शुरू करूंगा। भास्कर ने प्रकाश के डॉक्टर बनने की अधूरी कहानी को प्रमुखता से उठाया था।प्रकाश के पिता को नक्सलियों ने मार दिया था।अगस्त में जाएगा विदेशप्रकाश ने बताया कि अगस्त से नए सेमेस्टर के लिए एडमिशन शुरू होता है। CM साहब ने पैसे देने की घोषणा कर दी है। जब पैसे हाथ में आएंगे तो फिर वीजा के लिए आवेदन करूंगा। फिर अगस्त में किर्गिस्तान जाऊंगा। सालभर की पढ़ाई और बची हुई है। जिसे पूरी करूंगा।

563810cookie-checkMBBS की पढ़ाई छोड़ मजदूरी करने लगा था, अब CM ने की 5 लाख की मदद
Artical

Comments are closed.

PM Modi gives special gifts to JD Vance’s children, celebrates birthday of US VP’s son in Paris | India News     |     राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 28 फरवरी से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन का लाभ, कट सकता है नाम     |     ‘Faith Unites Us, Trust Binds Us’: Orient Electric Enriches Maha Kumbh 2025 with Comfort and Care     |     Beyond Opulence – The Future of Premium Luxury Residences     |     Why Ludo Reigns Supreme in Skill-Based Gaming     |     Rohtas: 2 Women Killed, 8 Injured In Horrific Car-truck Collision; Returning From Prayagraj After Kumbh Snan – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Government To Mandate Rent Agreement Registration Legal Terms To Be Enforceable In Court – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News In Times Of Disaster Officers Will Fly The Drone Themselves – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khandwa News: ओंकारेश्वर में विदेशी युवक समेत कईयों को लूटने वाली गैंग के बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल जब्त     |     Rajasthan Crime: पुलिस टीम पर हमला, दुकान से पुखराज-नीलम की चोरी…जानें राजधानी जयपुर के ये बड़े घटनाक्रम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088