Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

mercury retrograde in leo horoscope on 5 august 2024 know impact on zodiacs 24 दिनों में बुध की वक्री चाल से 5 राशियां होंगी मालामाल, तो मेष,कुंभ समेत 2 राशियों के जीवन में खूब होगी हलचल, धर्म न्यूज़


Mercury Retrograde in Leo : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। इसके अलावा जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में वक्री अवस्था में आ जाते हैं, तो इसका भी मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं और अगस्त माह के आरंभ में सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे और 29 अगस्त को सुबह 02 बजकर 43 मिनट तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। जिसका गहरा प्रभाव जनमानस पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,बुध की वक्री चाल से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा, तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं बुध की उलटी चाल का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव?

मेष राशि : वक्री बुध मेष राशि वालों के जीवन में मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आपको कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत के बावजूद भी असफलता मिलेगी। धन लाभ के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न होंगे। शत्रु एक्टिव रहेंगे। आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव संभव है।

वृषभ राशि : बुध की उलटी चाल वृषभ राशि वालों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है। इस दौरान जीवन में कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। नौकरी-कारोबार में परिस्थितियां प्रतिकूल बनी रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि : बुध वक्री होकर मिथुन राशि वालों के जीवन में खुशियां लाएंगे। जीवनसाथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ के सुहाने पलों का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगा। करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशि : बुध के वक्री होने से कर्क राशि वालों को मिलुजले परिणाम मिलेंगे। कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव संभव है।

सिंह राशि : वक्री बुध सिंह राशि वालों के जीवन में परेशानियां बढ़ाएंगे। इस दौरान कड़ी मेहनत के बावजूद कार्यों के अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ेंगी। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा।

कन्या राशि : बुध की वक्री अवस्था के दौरान कन्या राशि के लोगों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। कार्यों का दबाव महसूस होगा। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। कोई भी डिसीजन लेने में कनफ्यूजन महसूस होगी।

तुला राशि : वक्री बुध तुला राशि वालों को जबरदस्त लाभ देंगे। इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे। विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। धन बचत के नए मौके मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि : बुध वक्री होकर वृश्चिक राशि वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। इश दौरान आपको हर काम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इंकम और खर्च में संतुलन बना रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएघी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि : बुध की वक्री चाल धनु राशि के लोगों के लिए भी कल्याणकारी साबित होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। अचानक से धन लाभ होगा। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे।

मकर राशि : बुध की उलटी चाल मकर राशि वालों के जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। इस दौरान वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में धन हानि हो सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य कम साथ देगा। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतीपूर्ण स्थिति रहेगी। करियर में परेशानियां आएंगी।

कुंभ राशि : वक्री बुध कुंभ राशि वालों को मिलाजुला परिणाम देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के कई मौके मिलेंगे,लेकिन विरोधी एक्टिव रहेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स का असर आपके परफॉर्मेंस पर भी हो सकता है। मैरिड लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। अचानक से धन खर्च बढ़ सकता है।

मीन राशि : बुध के चाल बदलने से मीन राशि वालों के जीवन में भी परेशानियां आ सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। शत्रु परेशान करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

1292610cookie-checkmercury retrograde in leo horoscope on 5 august 2024 know impact on zodiacs 24 दिनों में बुध की वक्री चाल से 5 राशियां होंगी मालामाल, तो मेष,कुंभ समेत 2 राशियों के जीवन में खूब होगी हलचल, धर्म न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Bettiah News: 60 Houses Burnt In Fire Caused By Gas Cylinder Explosion, Many Villagers Also Burnt – Bihar News     |     Student Committed Suicide By Consuming Poison After Uploading A Video On Instagram – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Shivraj Singh Chauhan Said The Government Is Committed To Make Every Village Poverty Free – Madhya Pradesh News – Sehore:केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले     |     Chittorgarh Freeze Of Property Worth 75 Lakhs Earned From Black Money Of Drug Smuggling – Chittorgarh News     |     RR vs CSK: गुवाहाटी में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा दबदबा, जानें पूरी Pitch रिपोर्ट     |     CBI court clears judge Nirmal Yadav in cash-at-door case | India News     |     Bseb Result: Priyanshu Of Munger Secured Second Position In Bihar Matriculation Exam, Dreams Of Becoming Ias – Amar Ujala Hindi News Live     |     टेककृति फेस्ट: जिंदगी आ रहा हूं मैं…, अमाल मलिक के गीतों पर झूमे आईआईटीयंस     |     Arvind Kejriwal News: Delhi Police Filed Fir Against Arvind Kejriwal – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News:  यूरेशियन वल्चर को रायसेन वन मंडल के सरार बीट में छोड़ा गया     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088