Minister Mayankeshwar Sharan Singh Said If You Want To Live In India You Have To Say Radhe Radhe – Amar Ujala Hindi News Live – Up News:यूपी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, बोले

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का विवादित बयान
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमेठी में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। उन्होंने रामकथा के मंच से कहा कि ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है’। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। अब लोग इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूपी सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह रामकथा में पहुंचे थे। वह मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने कह दिया कि ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है’। इस दौरान मंच पर उनके साथ उनके बेटे मौजूद थे। मयंकेश्वर शरण सिंह जिले की तिलोई विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। सूबे के राज्यमंत्री हैं।

Comments are closed.