Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Muzaffarpur News: Married Woman Found Hanging Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder - Amar Ujala Hindi News Live Muzaffarnagar: Called To Thailand On The Pretext Of Job, Took Hostage And Got Cyber Fraud Done In Myanmar - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra 2025 Registration Of Pilgrims Will Have To Be Done In One And A Half To Two Minutes - Amar Ujala Hindi News Live Female Police Officer From Rewa Beat Up The Woman Who Gave The Money In The Police Station - Madhya Pradesh News Jaipur News: Three Accused Of Robbing A Jewelry Shop In Bagru Are In Police Custody, Looted Jewelry Recovered - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: बैठकों में शामिल नहीं हो रहे सांसद और विधायक, बुद्धि राम जस्टा ने की शिकायत; जानें मामला SRH के प्लेयर्स ने छोड़ी प्लेऑफ की टेंशन, आईपीएल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे इस देश 'कुछ भी बकवास चलेगा...' ओम शांति ओम के गाने के लिए बेतुके बोल चाहती थीं फराह, शेखर ने शेयर किया किस्सा OnePlus यूजर्स के लिए गुड न्यूज, इन स्मार्टफोन को मिला Android 16 का अपडेट, देखें लिस्ट विदेशी निवेशक आखिर लौट आए, भारतीय शेयर बाजार में दिल खोलकर इतने हजार करोड़ डाले

Minister Yogendra Upadhyay Flagged Off ‘jai Bhim Padyatra’ In Lucknow – Amar Ujala Hindi News Live


राजधानी लखनऊ में रविवार को ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा मरीन ड्राइव चौराहे से शुरू होकर अंबेडकर स्मृति स्थल पर संपन्न हुई। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पूर्व आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Trending Videos

कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा मंत्री ने सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके मौन श्रद्धांजलि के साथ की। इसके बाद युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही डॉ अंबेडकर के विचारों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा। 

महान समाज सुधारक, चिंतक और न्यायप्रिय नेता थे अंबेडकर

अपने संबोधन में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, चिंतक और न्यायप्रिय नेता भी थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख साधन माना। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का जो संदेश दिया था, वही आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा पथ प्रदर्शक है।

यह भी पढ़ेंः- जरा ध्यान दें: रफ्तार और शराब नहीं… मोबाइल की वजह से हो रहे सबसे ज्यादा हादसे, हैरान करने वाले आंकड़े

उच्च शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि प्रकृति में आरंभ से ही सामाजिक समरसता और समता का भाव रहा है। डॉ अंबेडकर ने इस विचार को संविधान में मूलभूत अधिकारों और कर्तव्यों के माध्यम से सशक्त किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समावेशी समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। भारत एक है और हमें समतामयी,  ममतामयी समाज की स्थापना करनी है।

बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा

मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ‘जय भीम पदयात्रा’ जैसे आयोजनों के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। यह पदयात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक जन-जागरण अभियान है, जो युवाओं को सामाजिक समता, बंधुत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रेरित करती है।

यह राज्य स्तरीय पदयात्रा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की संस्था MY Bharat (माय भारत) के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। मार्ग में युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए संविधान और सामाजिक न्याय के संदेश को जनमानस तक पहुंचाया।



Source link

2568310cookie-checkMinister Yogendra Upadhyay Flagged Off ‘jai Bhim Padyatra’ In Lucknow – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Muzaffarpur News: Married Woman Found Hanging Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder – Amar Ujala Hindi News Live     |     Muzaffarnagar: Called To Thailand On The Pretext Of Job, Took Hostage And Got Cyber Fraud Done In Myanmar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Registration Of Pilgrims Will Have To Be Done In One And A Half To Two Minutes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Female Police Officer From Rewa Beat Up The Woman Who Gave The Money In The Police Station – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: Three Accused Of Robbing A Jewelry Shop In Bagru Are In Police Custody, Looted Jewelry Recovered – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: बैठकों में शामिल नहीं हो रहे सांसद और विधायक, बुद्धि राम जस्टा ने की शिकायत; जानें मामला     |     SRH के प्लेयर्स ने छोड़ी प्लेऑफ की टेंशन, आईपीएल के बीच छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे इस देश     |     ‘कुछ भी बकवास चलेगा…’ ओम शांति ओम के गाने के लिए बेतुके बोल चाहती थीं फराह, शेखर ने शेयर किया किस्सा     |     OnePlus यूजर्स के लिए गुड न्यूज, इन स्मार्टफोन को मिला Android 16 का अपडेट, देखें लिस्ट     |     विदेशी निवेशक आखिर लौट आए, भारतीय शेयर बाजार में दिल खोलकर इतने हजार करोड़ डाले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088