Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

Miscreants Fired Several Rounds At A Young Man House In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live


Miscreants fired several rounds at a young man house in Delhi

firing
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुकवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के घर पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली घर के भीतर सो रही युवक की मां के कंधे में जा लगी। गोली चलाकर आरोपी फरार हो गए। गनीमत यह रही कि दरवाजे को चीरने के दौरान गोली की तीव्रता कम हो गई। गोली पूरी तरह महिला के कंधे में नहीं घुसी। 

गोली को खुद ही हाथ से खींचकर निकाल लिया गया। बाद में पीड़िता शकीला (50) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के बेटे इस्तिकार के बयान पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि विवाद होने के बाद कुछ माह पहले बदमाशों ने इस्तिकार को चाकू मार दिए थे। अब वह केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर ही आरोपियों ने इस्तिकार के घर पर फायरिंग की है। पुलिस गोली चलाने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता रही है। उनका कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2.00 बजे उनकी टीम को गली नंबर-20, जनता कालोनी, वेलकम में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो शिकायतकर्ता इस्तिकार वहां मिला। उसने बताया कि वह पहले कूरियर का काम करता था। चार-पांच माह से वह खाली है। उसके घर पर दो अज्ञात लड़कों ने फायरिंग की है। एक गोली उसकी मां शकीला के कंधे पर लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली है जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।



Source link

1194560cookie-checkMiscreants Fired Several Rounds At A Young Man House In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: शराबी पुलिसकर्मी का हंगामा, घर में घुसकर मांगे 50 हजार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत     |     UP: आज पीएम से मिलेंगे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु, 25 अगस्त को आ सकते हैं लखनऊ; लोकसभा में हो सकती है विशेष चर्चा     |     Yamuna Will Be In Spate In Delhi From Monday Midnight – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड-1 का सीट आवंटन कल होगा जारी; देखें चेक करने का तरीका     |     ग्लेन मैक्सवेल ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे, इस मामले में की डेविड वॉर्नर की बराबरी     |     नकुल मेहता दूसरी बार बने पिता, जानकी पारेख ने बेटी को दिया जन्म, तस्वीरें की शेयर     |     Zelenskyy thanks US for security guarantees, calls for trilateral talks with Russia     |     RSS leader Indresh Kumar visits Sufi shrine in J-K’s Srinagar     |     Trump snubs reports of “major defeat” after talks with Putin     |     40 missing, 10 rescued as boat capsizes in Nigeria     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088