चंडीगढ़: विधायक सुखपाल खैहरा।पंजाब कांग्रेस में फिर से कलह उभरने लगी है। MLA सुखपाल खैहरा ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वड़िंग को नसीहत दी कि किसी एक व्यक्ति के लिए पार्टी कैडर की एनर्जी बर्बाद न करो। उनका इशारा लुधियाना में पकड़े गए पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू की तरफ था। जिनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस लुधियाना में धरने लगा रही है।आशू को विजिलेंस ने सैलून में बाल कटवाते वक्त पकड़ा।हमारे नेता ईमानदार तो चिंता क्यों?सुखपाल खैहरा ने कहा कि हमारे आगे पंजाब में बेअदबी, किसानों की खुदकुशी, जलभराव, लंपी स्किन जैसे कई बड़े मुद्दे हैं। किसी एक व्यक्ति को डिफेंड करने के लिए हमें पार्टी कैडर की एनर्जी नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) का सामना किया क्योंकि मैं सच्चा था। इसके बाद भुलत्थ ने मुझे वोट देकर फिर विधानसभा भेजा। अगर हमारे नेता ईमानदार हैं तो फिर चिंता क्यों?।सुखपाल खैहरा ने वड़िंग को ट्वीट कर सवाल उठाए हैं।आशू के लिए मोर्चा खोले बैठे वड़िंगराजा वड़िंग ने भारत भूषण आशू को बचाने के लिए मोर्चा खोल रखा है। आशू पार्टी के वर्किंग प्रधान भी हैं। आशू को बचाने के लिए पहले चंडीगढ़ में विजिलेंस ऑफिस का घेराव किया गया। इसके बाद जब आशू को विजिलेंस ने लुधियाना से पकड़ लिया तो वड़िंग आधी रात को ही लुधियाना पहुंच गए। तब से लेकर पंजाब कांग्रेस ने लुधियाना में धरना लगा रखा है।

Comments are closed.