Moga Accident:छोटा हाथी और कैंटर की टक्कर में 10 लोग जख्मी, फिरोजपुर से जगरांव अंतिम अरदास में जा रहे थे – Many People Injured In Accident In Khosa Pando Village Of Moga

मोगा में हादसा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
मोगा के गांव खोसा पांडो में छोटा हाथी और कैंटर की टक्कर में करीब 10 लोग घायल हो गए। छोटा हाथी में लगभग 20 लोग सवार थे। सभी लोग फिरोजपुर के कस्बा जीरा के गांव बड़ा रामसिंह वाला से जगराओं के गांव अखाड़ा में अंतिम अरदास में जा रहे थे। मोगा के गांव खोसा पांडो के पास उनकी कैंटर के साथ टक्कर हो गई। घायलों को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन लोगों को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

Comments are closed.