Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बिहार की राजनीति में हलचल, PK ने चिराग पासवान को दी NDA छोड़ने की सलाह 'Linguistic terror': Mamata Banerjee again accuses BJP of violence against Bengalis; shares video of alleged police brutality | India News Election 2025 Prashant Kishore Attack On Modi-nitish Says Next Time Vote After Looking At Future Of Children - Amar Ujala Hindi News Live - बिहार चुनाव:प्रशांत किशोर का मोदी-नीतीश पर तीखा हमला, कहा Ai Era Begins In Gujarat Cm Bhupendra Patel Gives Green Signal To 2025-2030 Action Plan - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: धर्मांतरण की घटनाओं के बीच कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बिना धर्म बदले विपरीत धर्म में हुई शादी अवैध Delhi News: दो मंजिला मकान में लगी आग, दम घुटने से महिला की मौत... Mp News: Bhopal Metro Awaits Rdso Report, Commercial Operation Time Will Be Decided By August 15 - Amar Ujala Hindi News Live The Absconding Accused Were Arrested In The Area Domination Campaign - Alwar News शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी कप्तान अभी तक नहीं कर पाया ऐसा कमाल टीवी एक्ट्रेस, जिसने स्टार किड को किया रिप्लेस, इरफान खान की फिल्म से मिला था बड़ा ब्रेक

Mohan Bhagwat’s Statement, Haji Syed Salman Chishti Calls For Unity And Harmony – Ajmer News


Mohan Bhagwat's statement, Haji Syed Salman Chishti calls for unity and harmony

सलमान चिश्ती ने किया एकता और सद्भाव का आह्वान

विस्तार


ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के गद्दीनशीन और सूफी फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने भारत की अनूठी विविधता और सह-अस्तित्व की परंपरा को सराहा। उन्होंने कहा कि यह देश सदियों से विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के साथ सामंजस्य का प्रतीक रहा है। हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा समावेशिता और मंदिर-मस्जिद विवादों को बढ़ावा न देने के संदेश को उन्होंने समयानुकूल और प्रेरणादायक बताया।

Trending Videos

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि मोहन भागवत का यह कहना कि “भारत को दुनिया को दिखाना होगा कि साथ कैसे रहा जा सकता है,” भारतीय संस्कृति के वसुधैव कुटुंबकम सिद्धांत को फिर से स्थापित करता है। राम मंदिर को हिंदुओं के लिए एकता का प्रतीक मानते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य विवादों का राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल अनुचित है। यह बयान एक जिम्मेदार और परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर चिंता

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने हाल ही में अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर फैले झूठे विवाद पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरवादी समूहों और व्यक्तियों द्वारा इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल की पवित्रता को बाधित करने के प्रयास न केवल इसके महत्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि भारत की एकता और विविधता की छवि को भी धूमिल करते हैं।

उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ दरगाह समावेशिता और करुणा का प्रतीक है, जो हर धर्म और जाति के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ऐसे झूठे विवाद शिक्षा, गरीबी उन्मूलन और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं।

‘विश्वगुरु भारत’ का सपना

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि भागवत का ‘विश्वगुरु भारत’ का सपना तभी साकार होगा, जब हम विविधता में एकता को अपनाएं। हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ की शिक्षाएं हमें यह सिखाती हैं कि सभी सृष्टि एक ही दिव्य स्रोत से उत्पन्न होती है। इस एकता को पहचानने से समाज में विभाजनकारी ताकतें कमजोर होंगी।

व्यावहारिक दृष्टिकोण से उन्होंने कहा कि एकता सामाजिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देती है। भारत को चाहिए कि अपने पवित्र स्थलों और आध्यात्मिक परंपराओं की पवित्रता बनाए रखे, संवाद और समझ को प्रोत्साहित करे, और शिक्षा प्रणाली में सह-अस्तित्व के संदेश को शामिल करे। संविधान में निहित समानता और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को दृढ़ता से लागू करते हुए, भारत वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ सकता है।

 

सलमान चिश्ती ने किया एकता और सद्भाव का आह्वान

सलमान चिश्ती ने किया एकता और सद्भाव का आह्वान

 

 

 



Source link

2132010cookie-checkMohan Bhagwat’s Statement, Haji Syed Salman Chishti Calls For Unity And Harmony – Ajmer News
Artical

Comments are closed.

बिहार की राजनीति में हलचल, PK ने चिराग पासवान को दी NDA छोड़ने की सलाह     |     ‘Linguistic terror’: Mamata Banerjee again accuses BJP of violence against Bengalis; shares video of alleged police brutality | India News     |     Election 2025 Prashant Kishore Attack On Modi-nitish Says Next Time Vote After Looking At Future Of Children – Amar Ujala Hindi News Live – बिहार चुनाव:प्रशांत किशोर का मोदी-नीतीश पर तीखा हमला, कहा     |     Ai Era Begins In Gujarat Cm Bhupendra Patel Gives Green Signal To 2025-2030 Action Plan – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: धर्मांतरण की घटनाओं के बीच कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बिना धर्म बदले विपरीत धर्म में हुई शादी अवैध     |     Delhi News: दो मंजिला मकान में लगी आग, दम घुटने से महिला की मौत…     |     Mp News: Bhopal Metro Awaits Rdso Report, Commercial Operation Time Will Be Decided By August 15 – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Absconding Accused Were Arrested In The Area Domination Campaign – Alwar News     |     शुभमन गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई भी कप्तान अभी तक नहीं कर पाया ऐसा कमाल     |     टीवी एक्ट्रेस, जिसने स्टार किड को किया रिप्लेस, इरफान खान की फिल्म से मिला था बड़ा ब्रेक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088