हेडलाइंस
US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026 यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना - Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In ... Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा - Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता - Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today. ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, 'नागिन 7' का हुआ बंटाधार Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर - Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News

Monday Ka Rashifal: आज किस राशि के जातक को बिजनेस में होगा फायदा, किसे नुकसान, पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल, १४ नवंबर २०२२ Aaj Ka Rashifal, 14 November 2022| सोमवार का दिन शिव जी की पूजा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत रखते हैं. तो आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन उपायों से आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं. साथ ही जानते हैं कि सोमवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. पढ़ें, अपना राशिफल और जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

मेष राशिफल (MESH RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

किसी नए काम की शुरुआत के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा. आज सरकारी लाभ होने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर के बाद मन खोया-खोया रहेगा. इससे किसी में आपका मन नहीं लगेगा. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे.

वृष राशिफल (VRISHABHA RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी है. आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई मुलाकात से मन खुश रहेगा. आप आज के दिन का अधिकांश भाग निवेश की योजना बनाने में लगे रहेंगे. दोपहर के बाद वाणी पर नियंत्रण ज़रूरी है. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे.

मिथुन राशिफल (MITHUN RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. आज मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से आपके कठिन काम आसानी से हो पाएंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को मिलेगी. मन में किसी प्रकार के भी नेगेटिव विचारों को रखेंगे, तो कोई काम नहीं बनेगा. व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में खुश रहेगा. उत्साह तथा ताजगी भरा दिन है, इसे आनंद से गुजारें.

कर्क राशिफल (KARK RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज आपके धन की आय कम और व्यय अधिक होगा. आंखों में दर्द रह सकता है. मानसिक चिंता भी रहेगी. वाणी में संयम बनाए रखें. किसी बात को लेकर उलझन मे रह सकते हैं. दोपहर के बाद आपकी समस्या सुलझने लगेगी. आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार दिखेगा. परिवार के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा. मन से नेगेटिविटी को दूर रखें.

सिंह राशिफल (SINGH RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहेगी. लोगों के साथ संभलकर बातचीत करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है. मन में चिंता रहेगी. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, परंतु दोपहर के बाद आपका मन खुश रहेगा. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. खर्च पर अंकुश रखें.

कन्या राशिफल (KANYA RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आपकी आज की सुबह आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. उधार दिए पैसे वापस आ सकते हैं. परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु दोपहर के बाद स्थितियां बदलेंगी. किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा. वाणी में संयम रखना होगा अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति देंगे.

तुला राशिफल (TULA RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा. व्यापार में आप उत्साहपूर्वक काम करेंगे. पदोन्नति होगी. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढे़गा. धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है. परिवार में संतान और पत्नी से आर्थिक लाभ होगा. मित्रों से उपहार मिल सकता है. आय में वृद्धि होने की संभावना है.

वृश्चिक राशिफल (VRISCHIKA RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें. व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. दोपहर के बाद घर, कार्यालय या व्यापार स्थल पर अधिकारियों या सहयोगियों का व्यवहार नकारात्मक होगा. संतान के लिए चिंता रह सकती है. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा.

धनु राशिफल (DHANU RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज आपको हर मामलों में सावधान होना पड़ेगा. क्रोध करने से हानि होने की आशंका बनी रहेगी. शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है. बिजनेस में कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. संतान के विषय में चिंता सताएगी. विरोधियों से सतर्क रहें. महत्वपूर्ण कामों में निर्णय न लें. नए काम की शुरुआत आज ना करें.

मकर राशिफल (MAKAR RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज अपने प्रिय दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने का मन करेगा. वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा. दोपहर के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा. धन अधिक खर्च होगा. स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. ऑफिस में साथी कर्मचारियों या अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है. नेगेटिव विचारों से आप दूर रहें.

कुंभ राशिफल (KUMBH RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज आपको काम में सफलता मिलेगी. इससे आपका यश बढ़ेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दोपहर के बाद आप मनोरंजन और शॉपिंग आदि में रुचि रखेंगे. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

मीन राशिफल (MEEN RASHIFAL, 14 NOVEMBER 2022)

आज का दिन अच्छी तरह से गुजरेगा. कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी. मित्रों से हुई मुलाकात आनंद देगी. दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. दोपहर के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है. दोपहर बाद स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है. मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है. विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी. अधूरे काम पूरे होंगे.

888640cookie-checkMonday Ka Rashifal: आज किस राशि के जातक को बिजनेस में होगा फायदा, किसे नुकसान, पढ़ें अपना राशिफल
Artical

Comments are closed.

US waiver row: BJP flags UPA-era cuts in Iranian crude imports | India News     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 7 March 2026     |     यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना – Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In Parliamen     |     Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा – Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today     |     Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता – Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today.     |     ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें     |     TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, ‘नागिन 7’ का हुआ बंटाधार     |     Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर – Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School     |     Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088