हेडलाइंस
क्या बंद हो गए हैं 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के? RBI ने किया स्पष्ट, ध्यान से समझ लें पूरी बात CRPF officer from Jind awarded Union home minister’s Medal | India News Bihar :पुस्तक मेले में ज्ञान और कला का संगम, डिजिटल जंजीरें' नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन; रंजन को सम्मान - Bihar News : Book Fair Held In Patna Bihar Ranjan Sinha Honored For Film Pr Pustak Mela Up में आज क्या-क्या हुआ? जानें Up की बड़ी खबरें | 11 Dec 2025 | Up Ki Baat | Up News - What Happened In Up Today? Learn The Big News From Up. 11 Dec 2025. Up Ki Baat. Up News. Haridwar :हाईवे पर जेनरेटर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, दर्दनाक हादसे में युवा खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत - Car Accident Car Collided With A Generator Parked On The Highway Killing Three People Harid... दिल्लीवासी कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार:अगले दो दिनों में इतना गिरेगा पारा, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन - Aaj Ka Mausam Temperature Will Fall In Delhi In Next Two Days Mahakal Temple Completely Digital, Donations Made Through Qr Codes, Not Just Laddu Offerings. - Madhya Pradesh News Sirohi News: Five Accused Wanted In An Attempted Murder Case Arrested. - Rajasthan News हरियाणा में खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल:सरकार के साथ बनी सहमति, चार दिनों तक चला चिकित्सकों का प्रदर्शन - Doctors Strike Ends In Haryana Mandi Sukhu Govt Rally:आपदा प्रभावितों को 51.1 करोड़, 9,350 मेधावियों को ई-वाउचर, सीएम ने दिए वित्तीय लाभ - Mandi Hp Govt Rally Financial Benefits Given To Disaster-affected People E-vouchers To Merit...

Monday Ka Rashifal: सोमवार के दिन सरकारी कामकाज की बाधाएं होंगी दूर, कार्य होंगे सफल, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल, १५ अगस्त २०२२ Aaj Ka Rashifal, 15 August 2022| आज 15 अगस्त सोमवार का दिन भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 9.02 PM तक रहेगी उसके बाद पंचमी तिथि लग रही है। आज स्वतंत्रता दिवस का शुभ दिन है। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अति उत्तम रहेगा। आज का दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय,कैसा भी निर्माण कार्य,आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरेलू कार्य तथा किसी भी नवीन चर्चा हर प्रकार यात्रा का आरंभ एवं किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा।पढ़ें, अपना राशिफल और जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

मेष राशिफल (MESH RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आपका समय व्यतीत होगा. अनिर्णायकता के कारण योग्य निर्णय नहीं ले सकेंगे. आज पैसे का लेन-देन टाल दें. तन-मन में भय अनुभव होगा. धार्मिक काम के पीछे पैसे खर्च होंगे. विदेश में बसने वाले सगे संबंधियों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे.

वृष राशिफल (VRISHABHA RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आपके व्यापार में वृद्धि होगी, साथ ही व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक सिद्ध होंगे. आपकी आय का स्रोत बढ़ेगा. मित्रों और बुजुर्गों से लाभ होगा. उनके साथ आनंद के पल गुजार सकेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशी तथा संतोष प्राप्त कर सकेंगे. बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है. दोस्तों से आपको सम्मान और लाभ प्राप्त होगा. संतान से भी अच्छे समाचार मिलेंगे.

मिथुन राशिफल (MITHUN RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आज का दिन अच्छा होने के कारण आपके सभी काम अच्छी तरह संपन्न होंगे. घर और ऑफिस का वातावरण प्रफुल्लित और आनंदमयी बना रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारियों की मदद से आप प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी. सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकेंगे. सरकारी कामकाज की बाधाएं दूर होगी. आपके काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे.

कर्क राशिफल (KARK RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

तन-मन में आनंद की अनुभूति होगी. आपके भाग्य में निखार आ सकता है. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. धर्म संबंधी कामकाज या दर्शन के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद के पल बीता सकते हैं. विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए समय अच्छा है. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरी में भी लाभ होने की संभावना है.

सिंह राशिफल (SINGH RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तबीयत खराब होने के कारण खर्च होने की संभावना है. स्वभाव उग्र बनेगा, ऐसे में वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. आपको नकारात्मक विचार बहुत परेशान करेंगे. गलत काम में न फंस जाएं, इसका ध्यान रखना पड़ेगा. धार्मिक मामलों में रुचि लेने से मानसिक शांति मिल सकती है.

कन्या राशिफल (KANYA RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आप समाज में यश, प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त कर सकेंगे. महिलाओं से लाभ हो सकता है. सामाजिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. नए परिधान तथा अलंकार खरीद सकेंगे. नए मित्रों से मिलने की संभावना है. उनके साथ संबंध बेहतर होंगे. यह समय भागीदारी के इच्छुक लोगों के लिए भी अच्छा है. प्रवास के भी योग हैं.

तुला राशिफल (TULA RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आज नौकरी में लाभ तथा प्रगति का योग है. पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से भरपूर रहेगा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. सहकर्मी आपकी मदद करेंगे. ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको मानसिक खुशी का अनुभव होगा.

वृश्चिक राशिफल (VRISCHIKA RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

साहित्य तथा कला से संबंधित प्रवृत्तियों में विशेष रुचि बढ़ेगी. आप बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी करेंगे. आपके परिश्रम का उचित फल मिलता हुआ प्रतीत होगा. संतान से भी अच्छा समाचार मिलेगा. नए लोगों की ओर आकर्षण का अनुभव होगा.

धनु राशिफल (DHANU RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आपको तन-मन में थकान महसूस होगी. परिवार में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा. इससे आपको मानसिक भय का अनुभव होगा. अनिद्रा की समस्या भी सताएगी. माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. समाज में मान भंग होने की भी संभावना है. आर्थिक हानि होगी. पानी से दूर रहें.

मकर राशिफल (MAKAR RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आपका आज का दिन आनंद में व्यतीत होगा. परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण सभी काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. मानसिक खुशी का भी अनुभव होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. सहोदरों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा. आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होने के कारण वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से होने वाली मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा.

कुंभ राशिफल (KUMBH RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आपके मन में उलझन के कारण आप उचित निर्णय नहीं ले सकेंगे. स्वास्थ्य बिगड़ेगा. वाणी पर नियंत्रण न रहने के कारण व्यर्थ की चर्चा से मतभेद या संघर्ष के अवसर उत्पन्न होंगे. इच्छित सफलता नहीं मिल सकेगी. गलत खर्च और आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है.

मीन राशिफल (MEEN RASHIFAL, 15 AUGUST 2022)

आज आपको आनंद और उत्साह अनुभव होगा. नए काम की शुरुआत करने से लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने की संभावना है. आय का स्रोत जारी रहेगा. धार्मिक कामों में खर्च होगा. निर्धारित किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

748710cookie-checkMonday Ka Rashifal: सोमवार के दिन सरकारी कामकाज की बाधाएं होंगी दूर, कार्य होंगे सफल, पढ़ें आज का राशिफल
Artical

Comments are closed.

क्या बंद हो गए हैं 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्के? RBI ने किया स्पष्ट, ध्यान से समझ लें पूरी बात     |     CRPF officer from Jind awarded Union home minister’s Medal | India News     |     Bihar :पुस्तक मेले में ज्ञान और कला का संगम, डिजिटल जंजीरें’ नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन; रंजन को सम्मान – Bihar News : Book Fair Held In Patna Bihar Ranjan Sinha Honored For Film Pr Pustak Mela     |     Up में आज क्या-क्या हुआ? जानें Up की बड़ी खबरें | 11 Dec 2025 | Up Ki Baat | Up News – What Happened In Up Today? Learn The Big News From Up. 11 Dec 2025. Up Ki Baat. Up News.     |     Haridwar :हाईवे पर जेनरेटर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, दर्दनाक हादसे में युवा खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत – Car Accident Car Collided With A Generator Parked On The Highway Killing Three People Haridwar News In Hindi     |     दिल्लीवासी कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार:अगले दो दिनों में इतना गिरेगा पारा, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन – Aaj Ka Mausam Temperature Will Fall In Delhi In Next Two Days     |     Mahakal Temple Completely Digital, Donations Made Through Qr Codes, Not Just Laddu Offerings. – Madhya Pradesh News     |     Sirohi News: Five Accused Wanted In An Attempted Murder Case Arrested. – Rajasthan News     |     हरियाणा में खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल:सरकार के साथ बनी सहमति, चार दिनों तक चला चिकित्सकों का प्रदर्शन – Doctors Strike Ends In Haryana     |     Mandi Sukhu Govt Rally:आपदा प्रभावितों को 51.1 करोड़, 9,350 मेधावियों को ई-वाउचर, सीएम ने दिए वित्तीय लाभ – Mandi Hp Govt Rally Financial Benefits Given To Disaster-affected People E-vouchers To Meritorious Students     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088