Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Tarnished India’s reputation': BJP demands MEA to ban Mamata's future foreign visits | India News Bseb Bihar Board Class 10th Result 2025 Live Updates Direct Links Marksheet At Biharboardonline.bihar.gov.in - Amar Ujala Hindi News Live Horrible End Of Love Marriage: Married Five Years Ago Died Police Had To Shoulder Body Performed Last Rites - Amar Ujala Hindi News Live Major Obstacle In The Construction Of A Land Port Near Nepal Border Has Been Removed Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: Controversy Over Irregularities In Barkatullah University Exam Results - Madhya Pradesh News Udaipur News: Contracted Buses To Run On Long-closed Rural Routes, Rajasthan Roadways Issues Tenders - Rajasthan News Himachal Mlas Also Demanded Flags Said They Want More Salary Than Cs Ruling Party And Opposition United - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:विधायकों ने झंडी भी मांग ली, बोले OTT पर मौजूद है हॉलीवुड की टॉप हॉरर फिल्में, इस वीकेंड इन फिल्मों को जरूर देखें, ये रही लिस्ट पाकिस्तान के खिलाफ बन गया नया इतिहास, 14 साल पुराना कीर्तिमान हो गया ध्वस्त 64 साल के हीरो की फिल्म ने मचाई सियासी सनसनी, केरल में गरमाई राजनीति, गुजरात दंगों की हो रही चर्चा

Monsoon arrives in Himachal shimla manali weather for next 7 days imd yellow alert


Himacha Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। झमाझम बारिश के बीच दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने पहाड़ी राज्य हिमाचल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार रात से गुरूवार सुबह तक शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल बरसे। मौसम विभाग ने अगले चार दिन राज्य में मानसून की भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में यानी 28 जून को भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से तुफान चलने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने खासकर घरों से बाहर निकलने पर सावधान रहने की हिदायत दी गई है। 29 जून से पहली जुलाई तक भी भारी वर्षा का अंदेशा जताया गया है। दो व तीन जून को कहीं-कहीं बिजली चमकने व तुफान चलने की आशंका है। विभाग ने भारी बारिश के मददेनजर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की भी आशंका जताई और गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले लोगों से अपनी मार्ग का पता करने की अपील की है। उन इलाकों में जाने से बचने का आहवान किया है, जहां अक्सर बरसात में जलभराव की दिक्कत आती है। 

गुरूवार सुबह तक राज्य में भूस्खलन की वजह से एक नेशनल हाईवे, दो सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा 116 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हुए। कांगड़ा और कुल्लू जिला में एक-एक सड़क बाधित रही। सिरमौर जिला में पांवटा-शिलाई एनएच पर भी वाहनों की आवाजाही ठप रही। बारिश व तुफान से ऊना जिला के अंब में सबसे ज्यादा 51 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल रही। इसी तरह मंडी जिला के सुंदरनगर में 40 और सरकाघाट में एक ट्रांसफार्मर बंद रहा। कुल्लू जिला के थलौट में तीन और मनाली में एक ट्रांसफार्मर खराब हुआ। किन्नौर जिला के कल्पा में 17 और चंबा जिला में तीन ट्रांसफार्मर खराब रहने से लोगों को बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा।

लोगों को हीटवेव से मिला छुटकारा, पारा गिरा

बीते 24 घंटों के दौरान ऊना जिला के अंब में 48 मिली बारिश हुई। ऊना में 35, रोहड़ू में 24, बंगाणा में 22, कांगड़ा में 20, पालमपुर में 19, देहरा गोपीपुर में 14, जतौन बैराज में 13, भराड़ी व सराहन में 12-12 मिमी बारिश हुई है। मानसून के आगमन से लोगों को हीटवेव से राहत मिल रही है। राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में गुरूवार को 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शिमला में पिछले कल दिन का पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस था, जो आज लुढ़ककर 23.2 डिग्री पहुंच गया। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 30.1 उिग्री, भुंतर में 30.5 डिग्री, कल्पा में 23.8 डिग्री, धर्मशाला में 30 डिग्री, उना में 33.8 डिग्री, नाहन में 33.3 डिग्री, सोलन में 27.5 डिग्री, मनाली में 25.8 डिग्री, कांगड़ा में 33.5 डिग्री, मंडी में 30.8 डिग्री, बिलासपुर में 29.5 डिग्री, हमीरपुर में 29.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 27.2 डिग्री, कुफरी में 19.6 डिग्री, नारकंडा में 23.7 डिग्री, रिकांगपिओ में 29.6 डिग्री, सियोबाग में 29.1 डिग्री, धौलाकूआं में 33.9 डिग्री, बरठीं में 28.7 डिग्री, ताबो में 26.3 डिग्री, मशोबरा में 23.5 डिग्री, नेरी में 34.7 डिग्री, सैंज में 27.7 डिग्री, बजुआरा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12 साल बार मानसून का 27 जून को आगमन

प्रदेश में इस बार मानसून का देरी से आगमन हुआ है। राज्य में मानसून अक्सर 23 जून को दस्तक देता है। खास बात यह है कि 12 वर्ष बाद मानसून का 27 जून को प्रदेश में आगमन हुआ है। इससे पहले वर्ष 2012 में भी मानसून इसी तारीख को पहुंचा था। पिछले साल मानसून का 24 जून को आगमन हुआ था। जबकि वर्षा 2022 में मानसून 29 जून, वर्ष 2021 में 13 जून, वर्ष 2020 में 24 जून, वर्ष 2019 में 2 जूलाई, वर्ष 2018 में 27 जून, वर्ष 2017 में 1 जुलाई, वर्ष 2016 में 21 जून, वर्ष 2015 में 24 जून, वर्ष 2014 में 1 जुलाई और वर्ष 2013 में 15 जून को प्रदेश में पहुंचा था।

पिछले साल मानसून ने मचाई थी तबाही

हिमाचल प्रदेश में 2023 में मानसून की मुसलाधर बारिश से आई त्रासदी ने भारी तबाही मचा दी थी। पिछले साल जुलाई माह के दूसरे हफते प्रदेश में बादल इस कदर बरसे कि मंडी और कुल्लू जिले में हर ओर तबाही का मंजर देखने को मिला था। इसके बाद अगस्त महीने में शिमला और सोलन जिलों में मानसून ने कहर बरपाया था। बीते साल मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में लैंडस्लाइड की 169 घटनाएं और फ्लैश फ्लड की 72 घटनाएं हुई थी। मानसून सीजन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।


रिपोर्ट : यूके शर्मा



Source link

1106430cookie-checkMonsoon arrives in Himachal shimla manali weather for next 7 days imd yellow alert
Artical

Comments are closed.

‘Tarnished India’s reputation’: BJP demands MEA to ban Mamata’s future foreign visits | India News     |     Bseb Bihar Board Class 10th Result 2025 Live Updates Direct Links Marksheet At Biharboardonline.bihar.gov.in – Amar Ujala Hindi News Live     |     Horrible End Of Love Marriage: Married Five Years Ago Died Police Had To Shoulder Body Performed Last Rites – Amar Ujala Hindi News Live     |     Major Obstacle In The Construction Of A Land Port Near Nepal Border Has Been Removed Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Controversy Over Irregularities In Barkatullah University Exam Results – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Contracted Buses To Run On Long-closed Rural Routes, Rajasthan Roadways Issues Tenders – Rajasthan News     |     Himachal Mlas Also Demanded Flags Said They Want More Salary Than Cs Ruling Party And Opposition United – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:विधायकों ने झंडी भी मांग ली, बोले     |     OTT पर मौजूद है हॉलीवुड की टॉप हॉरर फिल्में, इस वीकेंड इन फिल्मों को जरूर देखें, ये रही लिस्ट     |     पाकिस्तान के खिलाफ बन गया नया इतिहास, 14 साल पुराना कीर्तिमान हो गया ध्वस्त     |     64 साल के हीरो की फिल्म ने मचाई सियासी सनसनी, केरल में गरमाई राजनीति, गुजरात दंगों की हो रही चर्चा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088