
पंजाब में भीषण गर्मी
– फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में मानसून कमजोर होने का असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री पठानकोट का दर्ज किया गया है।
दो साल बाद जुलाई में प्रदेश का अधिकतम तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 में 1 जुलाई को 42.3 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने 17 जुलाई को पंजाब में अधिकतर जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक हो गया है।
अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री, लुधियाना का 35.6 डिग्री, पटियाला का 38.2, बठिंडा का 36.2, फरीदकोट का 35.5, गुरदासपुर का 38.0, बरनाला का 37.2, फिरोजपुर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम 25 डिग्री का न्यूनतम पारा शहीद भगत सिंह नगर का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.0 डिग्री, लुधियाना का 27.0, पटियाला का 28.0, पठानकोट का 27.0, बठिंडा का 28.5, फिरोजपुर का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Comments are closed.