More Than 45 Percent Of Himachal’s Area Is At Risk Of Natural Disasters, Study Reveals – Amar Ujala Hindi News Live

हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश का 45 फीसदी से अधिक क्षेत्र बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। खड़ी पहाड़ी के ढलान और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र सबसे अधिक खतरे में हैं। यह जानकारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आई है जो एसोसिएट प्रोफेसर रीत कमल तिवारी के नेतृत्व में किया गया है। इसके नतीजे स्प्रिंगर नेचर लिंक जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। शोधकर्ताओं ने हिमालयी राज्यों में विभिन्न प्राकृतिक खतरों का मूल्यांकन किया और पूरे राज्य में खतरे की पहचान करने के लिए मानचित्र तैयार किए।

Comments are closed.