Mosquito Repellent Plants you must Put in your Balcony and Home Dengue Prevention Tips घर की बालकनी के लिए आज ही ले आएं ये 4 पौधे, आस-पास भी नहीं फटकेंगे डेंगू वाले मच्छर, हेल्थ टिप्स
आजकल मच्छरों के बढ़ते आतंक से तो आप परिचित होंगे ही। जिस स्पीड से डेंगू के केस दिनों-दिन बढ़ रहे हैं, ये बहुत ही चिंता की बात है। घर में कई चीजों का ध्यान रखने के बाद भी मच्छरों का आना थामने का नाम नहीं लेता। यूं तो मच्छर भगाने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स जैसे कॉइल, मॉस्किटो रेपेलेंट क्रीम, मशीन वगैरह मौजूद हैं लेकिन इनकी सेफ्टी को ले कर अक्सर कई सवाल खड़े होते रहते हैं। ऐसे मे एक मोर नेचुरल तरीके को अपनाने के जरूरत है। जिसमें घर की प्रॉपर साफ-सफाई, खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखना और घर की बालकनी में कुछ खास पौधे लगाना शामिल है। जी हां, कुछ ऐसे पौधे हैं जिनकी स्मेल से मच्छर दूर भागते हैं, और इन्हें आप अपनी बालकनी में बड़ी आसानी से लगा सकते हैं। तो चलिए आज इनके बारे में जानते हैं।
लेमन ग्रास का पौधा
अपनी भीनी-भीनी सी खुशबू के लिए मशहूर लेमन ग्रास का पौधा, मच्छरों को आपके घर से दूर रखने में मदद कर सकता है। कई नेचुरत मॉस्किटो रेपेलेंट प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल जहां लेमन ग्रास की मदद से आपका मूड रिफ्रेश होगा वहीं मच्छरों का खराब। मच्छरों को इसकी स्मेल बिल्कुल भी पसंद नहीं और वो इससे कोसों दूर भागते हैं। ऐसे में आपकी बालकनी के लिए ये एक परफेक्ट पौधा हो सकता है।
खूबसूरत सा गेंदे का पौधा
एक पौधा जो आपकी बालकनी की खूबसूरती भी बढ़ा दे और मच्छरों की एंट्री पर भी लगाम लगा दे, इससे बेहतर कॉम्बो भला क्या होगा। और ये कॉम्बो आपको मिलेगा गेंदे के पौधे में। दरअसल गेंदे के पौधे की महक से मच्छरों को जरा एलर्जी होती है और सिर्फ मच्छर ही नहीं बल्कि कई छोटे-मोटे कीड़े भी घर के आस पास नहीं फटकते। बेस्ट बात है कि इनके लिए सिर्फ गेंदे का पौधा ही काफी है, यानी आपको फूल आने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
लेवेंडर का पौधा
दिमाग को रिफ्रेश कर देने वाली ताजगी भरी स्मेल लिए लेवेंडर का पौधा भी मच्छरों की नाक में दम करने में एकदम परफेक्ट है। कई मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अपनी बालकनी में आप लेवेंडर के पौधे को भी जगह दे सकते हैं। ये बिना रूम फ्रेशनर आपके घर को महकाने का भी काम करेगा और इरिटेटिंग मच्छरों को भी दूर रखेगा।
पुदीने का पौधा
पुदीने के पौधे से तो आप वाकिफ ही होंगे। इसकी लजीज चटनी का लुफ्त भी आपके सैकड़ों बार उठाया होगा और इसकी ताजगी भरी खुशबू भी आप जानते ही होंगे। दरअसल ये पौधा भी आपको अपनी बालकनी में जरूर लगा लेना चाहिए। अब क्या है कि आपको रोज स्वादिष्ट चटनी भी खाने को मिलेगी और मच्छर भी कोसों दूर रहेंगे। एक छोटे से पौधे के इतने फायदे हों तो इसे अपने घर लाने में कैसी देर।

Comments are closed.