हेडलाइंस
वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police - Bihar News चाहत:35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग - A 20-year-old Man Fell In Love With A 35-year-old Woman चारधाम यात्रा 2026:अब 50 दिन से भी कम समय शेष, 6500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 10-10 किलोमीटर में बंटेंगे सेक्टर - Chardham Yatra 6500 Policemen Will Be Deployed Sectors Will Be Divided Into 10-10 Kilome... Panna News: Lord Jugal Kishore Appears In Sakhi Form On Holi Teej, Rare Once-a-year Divine Adornment - Madhya Pradesh News Mohan Bhagwat Arrives At Sonar Fort Via E-rickshaw, Visits Jain Temple - Jaisalmer News

Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News


रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा–प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑडी कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बेटे की शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे।

हादसा रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के कोष्टा जियुला मोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, चचाई निवासी 55 वर्षीय भागवत विश्वकर्मा अपने बेटे शिवम विश्वकर्मा और महिला रिश्तेदार शीतल विश्वकर्मा के साथ बाइक से हनुमना की ओर से रीवा जा रहे थे। इसी दौरान रीवा से हनुमना की ओर जा रही काले रंग की तेज रफ्तार ऑडी कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि वाहन के उड़े परखच्चे

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक और ऑडी कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद ऑडी कार डिवाइडर से जा टकराई। इस भयावह दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ऑडी कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।

ये भी पढ़ें- MP: शहडोल में दो बाघों की संदिग्ध मौत, वन विभाग की सख्त कार्रवाई सात आरोपी रिमांड पर; दो अधिकारी निलंबित

24 फरवरी को होनी थी बेटे की शादी

मिली जानकारी के अनुसार, भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम विश्वकर्मा की शादी 24 फरवरी को तय थी। इसी सिलसिले में भागवत विश्वकर्मा अपने दूसरे बेटे शिवम और महिला रिश्तेदार शीतल विश्वकर्मा के साथ बाइक से रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटने निकले थे।

पुलिस का बयान

रायपुर कर्चुलियान थाने में पदस्थ एएसआई पदमेश मिश्रा ने बताया कि रीवा की ओर से जा रही तेज रफ्तार ऑडी कार और हनुमना की ओर से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ऑडी कार सवार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link

4402620cookie-checkMotorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |     Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway     |     Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police – Bihar News     |     चाहत:35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग – A 20-year-old Man Fell In Love With A 35-year-old Woman     |     चारधाम यात्रा 2026:अब 50 दिन से भी कम समय शेष, 6500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 10-10 किलोमीटर में बंटेंगे सेक्टर – Chardham Yatra 6500 Policemen Will Be Deployed Sectors Will Be Divided Into 10-10 Kilometer Areas     |     Panna News: Lord Jugal Kishore Appears In Sakhi Form On Holi Teej, Rare Once-a-year Divine Adornment – Madhya Pradesh News     |     Mohan Bhagwat Arrives At Sonar Fort Via E-rickshaw, Visits Jain Temple – Jaisalmer News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088