Mp Board Result 2025 Live Updates Mpbse Class 5th 8th Result Topper List Mp Board Result Kab Aayega – Amar Ujala Hindi News Live
12:00 PM, 28-Mar-2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 8वीं और 5वीं रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी
एमपी बोर्ड 8वीं 5वीं रिजल्ट की घोषणा में अब सिर्फ 1 घंटे का समय रह गया है। छात्र व अभिभावकों के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल (www.rskmp.in/result.aspx) पर अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।
11:53 AM, 28-Mar-2025
MP Board Result 2025: इतने बच्चे हुए थे शामिल
दोनों कक्षाओं की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस प्रकार, कुल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर अंकों की प्रविष्टि की है।
11:47 AM, 28-Mar-2025
RSKMP Result: उत्तीर्ण मानदंड
छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। छात्रों को एमपी बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने और 33 प्रतिशत का समग्र योग बनाए रखने की आवश्यकता होती है। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पूरक परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जबकि दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वालों को कक्षा दोहरानी होगी।
11:31 AM, 28-Mar-2025
Rskmp Result: पिछले साल कक्षा पांचवी का 90.97 और आठवीं में 87.71 % पास
पिछले साल कक्षा पांचवी में 90.97 फीसदी छात्र पास हुए थे। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा। कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा था। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्राइवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी।
11:02 AM, 28-Mar-2025
MP Board 5th 8th Result 2025: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिख रहे ‘MP Board 5th 8th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण (रोल नंबर/समग्र आईडी) दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- मार्कशीट की पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
10:36 AM, 28-Mar-2025
MP Board Exam Date 2025: इस दिन हुई थी परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों समेत पंजीकृत मदरसों के 5वीं कक्षा में 11 लाख 17 हजार से अधिक और 8वीं कक्षा में 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल मिलाकर 22 लाख 85 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।
10:19 AM, 28-Mar-2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम आज, इस लिंक से तुरंत कर सकेंगे चेक
आधिकारिक वेबसाइट ने कहा, कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा परिणाम 28/03/2025 को दोपहर 01:00 बजे प्रदर्शित किया जाएगा, कृपया प्रतीक्षा करें।”
