Mp: Cm Dr. Yadav Will Send Rs 1572.75 Crore To The Accounts Of 1.29 Crore Sisters Under Ladli Bahana Yojana – Amar Ujala Hindi News Live

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गीता जयंती के अवसर पर बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पांच हजार से अधिक आचार्य गीता के तृतीय अध्याय का सस्वर पाठ करेंगे। इस आयोजन में विश्व रिकॉर्ड बनाने की दावेदारी की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये की राशि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में भेजेंगे। इस राशि का वितरण मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व के शुभारंभ के साथ किया जाएगा।लाड़ली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। पहले योजना के तहत 1000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इससे महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है।
प्रदेश में 11 से 26 दिसंबर 2024 तक प्रदेश में जन-कल्याण पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण किया जाएगा। पर्व की शुरुआत लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त के वितरण से होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इसके साथ ही, जनकल्याण पर्व में प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री मोहन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी जश्न मनाया जाएगा। जनकल्याण पर्व के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की शुरुआत होगी, जो प्रदेश की जनता के लिए लाभकारी साबित होंगी।

Comments are closed.