Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Mp: Hi-tech Bus Service Started In Madhya Pradesh, Government Company Will Operate Through Private Operators, – Amar Ujala Hindi News Live


MP: Hi-tech bus service started in Madhya Pradesh, government company will operate through private operators,

मंत्रालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। जिसके अंतर्गत छह संभागीय कंपनी होगी। ये कंपनियां हाईटेक बसों का प्रदेश में संचालन करेंगी।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लोक परिवहन को लेकर परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। 

Trending Videos

यात्री परिवहन सेवा के प्रस्ताव को सभी अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद बसों का संचालन सबसे पहले इंदौर-उज्जैन से किया जाएगा। इसका कारण इन मार्गों पर यात्री संख्या अधिक होना है। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें निजी ऑपरेटर ही बसों का संचालन करेंगे। जिन रूटों पर निजी ऑपरेटर बस नहीं चलाएंगे, वहां पर सरकार खुद बस चलाने का निर्णय लेगी। 

रूट के सर्वे का काम शुरू 

परिवहन विभाग ने प्रस्ताव के साथ ही बसों के रूट पर सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। इसमें देखा जाएगा कि किन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है। उसके हिसाब से निजी ऑपरेटरों को बसों के संचालन का परमिट जारी किए जाएंगे। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होगी, उन रूटों पर उसके हिसाब से बसों का संचालन तय किया जाएगा। रूट के सर्वे में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को शामिल किया गया है। 

बस की लोकेशन एप पर दिखेगी, रहेगी पूरी निगरानी

परिवहन विभाग एक सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। इसमें बसों की पूरी निगरानी की व्यवस्था होगी। नई व्यवस्था में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा के साथ ही बस की लोकेशन को भी यात्री मोबाइल एप के माध्यम से ट्रैक कर सकेंगे। इसमें बसों की ऑक्युपेंसी के साथ ही उसकी स्थिति की हर स्तर पर मॉनीटरिंग की व्यवस्था होगी।

2005 में राज्य सड़क परिवहन निगम बंद 

मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (MPSRTC) का गठन 1962 में हुआ था, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को सस्ती, सुलभ और प्रभावी यातायात सुविधाएं प्रदान करना था। यह निगम राज्यभर में बसों के माध्यम से परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराता था, जिससे लोगों को यात्रा में आसानी होती थी। हालांकि, विभिन्न कारणों से 2005 में इस निगम का संचालन बंद कर दिया गया।



Source link

2359140cookie-checkMp: Hi-tech Bus Service Started In Madhya Pradesh, Government Company Will Operate Through Private Operators, – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Pm Modi Bihar West Bengal Visit Live Updates Projects Worth Crores Amrit Bharat Trains Motihari Durgapur Rally – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: 450 करोड़ से होगा न्यू कानपुर सिटी में विकास कार्य, पहले चौड़ी सड़कें बनेंगी, टेंडर का मसौदा तैयार     |     Haridwar Mgnrega Wages Deposited In Deceased Bank Account Two Videos Suspended – Amar Ujala Hindi News Live     |     Horrific Murder In Land Dispute, Father And Minor Son Committed The Murder Together, Arrested – Anuppur News     |     Jaipur News: Weather Stopped Helicopter, Home Minister Reaches Dadia By Road, Distributes Loans Worth 12 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू, बिंदल की मंजूरी के बाद होगी घोषणा     |     T20I Tri Series 2025: इन 3 टीमों में होगी भिड़ंत, भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |     CM Mohan Yadav holds ‘postitive’ talks with Submer, company working on data center cooling tech     |     “PM Modi will visit Assam on September 8”: Assam CM     |     Railway Police seize 9.5 kg dry ganja at Agartala Railway Station; probe initiated     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088