Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Before Pm Narendra Modi Kanpur Visit Pm Modi Live Sasaram Operation Sindoor Demolish Pakistan Airbase - Amar Ujala Hindi News Live - Operation Sindoor:pm मोदी बोले अगर आपको भी दूसरों की गलतियां जल्दी दिखती हैं, तो एक बार जरूर पढ़ें जया किशोरी जी की ये बातें The New NRI Address: Smaller Cities with Big Luxury Appeal Lucknow: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली UP: जूडो खिलाड़ी से मुरादाबाद के कोच ने फार्म हाउस में की छेड़छाड़, सीएम योगी-धामी तक पहुंची शिकायत, केस दर्ज Mother Interfered Marital Life, Son Strangled Death Also Attacked Axe Ensure That Mother - Madhya Pradesh News Three-day Fair Begins In Haldighati On The 485th Birth Anniversary Of Veer Shiromani Maharana Pratap - Rajasthan News Craftsmanship: Ram Written On Every Stone, Hanuman Will Sit In The Temple Built On Dhanotu-baggy Road - Amar Ujala Hindi News Live इन चार खिलाड़ियों ने पिछले साल भी खेला था IPL फाइनल, इस बार RCB की बदल दी किस्मत 'Kiss करने लगा...धक्का मारना पड़ा', शादी के बाद जब डायरेक्टर से मिली एक्ट्रेस, पति का जिक्र की गंदी हरकत

Mp News: Bhopal’s ‘love Jihad’ Network Extends To Kolkata-bihar, Cm Says- Culprits Will Not Be Spared – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:भोपाल के ‘लव जिहाद’ का नेटवर्क कोलकाता-बिहार तक, सीएम बोले


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रतिष्ठित कॉलेज से सामने आई छात्राओं के शोषण और ब्लैकमेलिंग की सनसनीखेज घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर मामले में अब तक छह से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई फरार हैं। मामले की जड़ें न सिर्फ भोपाल तक सीमित हैं, बल्कि इसका नेटवर्क मध्य प्रदेश के पन्ना, बैतूल, इंदौर शहर के अलावा कोलकाता और बिहार तक फैला हुआ है।

Trending Videos

इस गंभीर मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने भोपाल में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के शिक्षण संस्थान किसी भी हालत में अपराध स्थल नहीं बनने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में शिक्षण संस्थाओं पर नजर रखी जाए। उन्होंने भोपाल में कुछ युवकों द्वारा स्कूल, कॉलेज की कुछ छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण परिसरों अथवा इनके नजदीक कोई भी अवैधानिक गतिविधियां न हों, सतत् रूप से नजर रखी जाए। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। दोषियों को बिल्कुल न छोड़ें।

मल्टी-स्टेट नेटवर्क की जांच में जुटी SIT

विशेष जांच टीम (SIT) ने अब तक पन्ना से दो और भोपाल से फरहान सहित कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। फरार चल रहे कोलकाता निवासी अबरार और बिहार निवासी नबील की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं। मामले में आरोपियों द्वारा लड़कियों को दूसरे अजनबी युवकों के कमरों में भेजने की बात भी सामने आई है, जिससे मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे बड़े संगठित अपराध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

डांस क्लास और साइड इनकम के बहाने, नशा और ब्लैकमेलिंग के जरिए शोषण

मुख्य आरोपी फरहान और उसके साथी साहिल, शाजी उर्फ शमशुद्दीन और अन्य युवकों पर आरोप है कि वे कॉलेज की छात्राओं को डांस क्लास और साइड इनकम का झांसा देकर फांसते थे। लड़कियों से दोस्ती कर पहले उनके साथ दुष्कर्म करते और फिर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कई युवतियों को जानबूझकर नशे का आदी बनाया गया ताकि उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर गिरोह के नियंत्रण में लाया जा सके।

पढ़ें: भोपाल में छात्राओं से दरिंदगी: साइड इनकम का झांसा देकर फंसाते थे लड़कियों को, एक पीड़िता का इंदौर से नाता

शहर बदलने पर भी पीछा नहीं छोड़ा, इंदौर तक पहुंचा मास्टरमाइंड

इस गैंग की शिकार बनी एक छात्रा ने जब अपनी छोटी बहन को इंदौर भेजा ताकि वह इस गिरोह से बच सके, तब भी आरोपी फरहान वहां तक पहुंच गया और वहीं उसे भी अपने जाल में फंसा लिया। पुलिस को मिले एक वीडियो में फरहान एक साथ तीन कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म करता दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह एक युवती को सिगरेट से जलाता हुआ पाया गया है। यह सभी छात्राएं हिंदू हैं। 

मानवाधिकार और महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भोपाल पुलिस से रिपोर्ट तलब की है और आयोग की टीम जल्द ही भोपाल पहुंचेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

 



Source link

2645760cookie-checkMp News: Bhopal’s ‘love Jihad’ Network Extends To Kolkata-bihar, Cm Says- Culprits Will Not Be Spared – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:भोपाल के ‘लव जिहाद’ का नेटवर्क कोलकाता-बिहार तक, सीएम बोले
Artical

Comments are closed.

Before Pm Narendra Modi Kanpur Visit Pm Modi Live Sasaram Operation Sindoor Demolish Pakistan Airbase – Amar Ujala Hindi News Live – Operation Sindoor:pm मोदी बोले     |     अगर आपको भी दूसरों की गलतियां जल्दी दिखती हैं, तो एक बार जरूर पढ़ें जया किशोरी जी की ये बातें     |     The New NRI Address: Smaller Cities with Big Luxury Appeal     |     Lucknow: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली     |     UP: जूडो खिलाड़ी से मुरादाबाद के कोच ने फार्म हाउस में की छेड़छाड़, सीएम योगी-धामी तक पहुंची शिकायत, केस दर्ज     |     Mother Interfered Marital Life, Son Strangled Death Also Attacked Axe Ensure That Mother – Madhya Pradesh News     |     Three-day Fair Begins In Haldighati On The 485th Birth Anniversary Of Veer Shiromani Maharana Pratap – Rajasthan News     |     Craftsmanship: Ram Written On Every Stone, Hanuman Will Sit In The Temple Built On Dhanotu-baggy Road – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन चार खिलाड़ियों ने पिछले साल भी खेला था IPL फाइनल, इस बार RCB की बदल दी किस्मत     |     ‘Kiss करने लगा…धक्का मारना पड़ा’, शादी के बाद जब डायरेक्टर से मिली एक्ट्रेस, पति का जिक्र की गंदी हरकत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088