Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Hockey player fatally attacks another in Odisha, held | India News Hero Asia Cup-2025 Will Be Held In Bihar For The First Time, Cm Nitish Inaugurated It With Great Pomp - Amar Ujala Hindi News Live UP: सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट...खौल उठा हिंदुओं का खून, थाना ताजगंज में की गई शिकायत Marriage Registration Will Be Possible For One Year Provision Of Penalty Will Be Added In Ucc Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live DU NCWEB Counselling: एनसीवेब में प्रवेश के लिए आज जारी होगी स्पेशल कटऑफ, नौ हजार सीटों पर हो चुके हैं दाखिले Bhopal News: जन्माष्टमी मनाने गईं पत्नी-बेटी, घर लौटीं तो चादर के फंदे से लटका मिला पति, जांच में जुटी पुलिस Mother Jumped From The Third Floor Of Her House With Her 5-year-old Daughter - Amar Ujala Hindi News Live शुभमन गिल और सिराज नहीं होंगे एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा! इन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं सेलेक्टर्स क्रिकेट और देश से दूर विदेश में विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग जी रहे 'आम जिंदगी', कुछ इस अंदाज में आए नजर Ministers, allies hail CP Radhakrishnan's nomination as NDA's Vice-Presidential candidate

Mp News Bjp Mla Golu Shukla’s Son Rudraksh Enters Mahakaleshwar During Bhasma Aarti, Live Telecast Halted – Amar Ujala Hindi News Live


loader


इंदौर तीन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला और उनका बेटा रुद्राक्ष एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। आरोप है कि विधायक शुक्ला रविवार रात को अपने बेटे के साथ कांवड़ यात्रा लेकर विश्व प्रसिद्ध उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भस्म आरती के दौरान रुद्राक्ष ने गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया। रोकने पर कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया और जबरन गर्भगृह में प्रवेश कर गए। इस दौरान भस्म आरती का लाइव प्रसारण भी बंद करा दिया गया। भाजपा विधायक के बेटे की इस हरकत पर प्रशासनिक अधिकारी चुप हैं। इधर सोमवार को अधिकारी बाबा महाकाल की सवारी में होने के हवाला देकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।




Trending Videos

MP News BJP MLA Golu Shukla's Son Rudraksh Enters Mahakaleshwar During Bhasma Aarti, Live Telecast Halted

विधायक गोलू शुक्ला ने सभी तरह के आरोपों से इनकार किया है।
– फोटो : अमर उजाला


कर्मचारी आशीष दुबे को धमकाया

आरोप है कि सावन महीने के दूसरे सोमवार को इंदौर-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन रुद्राक्ष नहीं माने, उन्होंने कर्मचारी को धमकाया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी वहां मौजूद थे।

विधायक शुक्ला ने किया इनकार

विवाद के बाद दोनों ने करीब पांच मिनट तक पूजा-अर्चना की। हालांकि, विवाद को लेकर विधायक शुक्ला ने इनकार किया है। उन्होंने मामले को लेकर कहा है कि कांवड़ यात्रा लेकर हम उज्जैन गए थे। दर्शन भी विधिवत रूप से किए। किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है।  

ये भी पढ़ें:  तंत्र-मंत्र से घर में घुसा, संबंध बनाने की चाह, महिला नहीं मानी तो किया रेप; हत्या कर तांत्रिक ने की लूट


MP News BJP MLA Golu Shukla's Son Rudraksh Enters Mahakaleshwar During Bhasma Aarti, Live Telecast Halted

पिता गोलू शुक्ला के साथ रुद्राक्ष।
– फोटो : अमर उजाला


एक मिनट तक ब्लैक रही स्क्रीन

बता दें कि महाकाल मंदिर में लाइव दर्शन की व्यवस्था है, जिससे श्रद्धालु कभी भी ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि सावन के दूसरे सोमवार को भस्म आरती से ठीक पहले यूट्यूब पर चल रहा लाइव अचानक ब्लैक आउट हो गया। करीब एक मिनट तक सिर्फ अंधेरा यानी ब्लैक सक्रीन दिखाई दी। आरोप है कि इस दौरान ही विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने बाबा महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश किया था।  


MP News BJP MLA Golu Shukla's Son Rudraksh Enters Mahakaleshwar During Bhasma Aarti, Live Telecast Halted

बाबा महाकाल।


चार साल पहले किए थे दर्शन 

भाजपा विधायक के बेटे रुद्राक्ष पर ऐसा आरोप पहली बार नहीं लगा है। चार साल पहले भी वे ऐसा कर चुके हैं। इस दौरान भी उन्होंने बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए। तब रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे। अब एक बार फिर उन पर यही आरोप लगे हैं।  


MP News BJP MLA Golu Shukla's Son Rudraksh Enters Mahakaleshwar During Bhasma Aarti, Live Telecast Halted

देवास के माता टेकरी मंदिर के पुजारी को पीटने का लगा था आरोप।
– फोटो : अमर उजाला


आधी रात खुलवाया था माता टेकरी मंदिर, पुजारी को पीटा 

भाजपा विधायक शुक्ला के छोटे बेटे रुद्राक्ष की इस तरह की गुंडागर्दी करीब तीन महीने पहले देवास में भी सामने आई थी। रुद्राक्ष अपने दोस्तों और कारों के काफिले के साथ आधी रात को जिले के माता टेकरी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर बंद होने के बाद भी जबरन पट खुलवाए थे। जिसे लेकर उनकी पुजारी से कहासुनी हुई थी। अगले दिन पुजारी ने उन पर मारपीट और धमकाने के आरोप लगाए थे। हालांकि, रुद्राक्ष के माफी मांगने के बाद मामला खत्म हो गया था।   

ये भी पढ़ें: तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा




Source link

3120520cookie-checkMp News Bjp Mla Golu Shukla’s Son Rudraksh Enters Mahakaleshwar During Bhasma Aarti, Live Telecast Halted – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Hockey player fatally attacks another in Odisha, held | India News     |     Hero Asia Cup-2025 Will Be Held In Bihar For The First Time, Cm Nitish Inaugurated It With Great Pomp – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट…खौल उठा हिंदुओं का खून, थाना ताजगंज में की गई शिकायत     |     Marriage Registration Will Be Possible For One Year Provision Of Penalty Will Be Added In Ucc Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     DU NCWEB Counselling: एनसीवेब में प्रवेश के लिए आज जारी होगी स्पेशल कटऑफ, नौ हजार सीटों पर हो चुके हैं दाखिले     |     Bhopal News: जन्माष्टमी मनाने गईं पत्नी-बेटी, घर लौटीं तो चादर के फंदे से लटका मिला पति, जांच में जुटी पुलिस     |     Mother Jumped From The Third Floor Of Her House With Her 5-year-old Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     शुभमन गिल और सिराज नहीं होंगे एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा! इन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं सेलेक्टर्स     |     क्रिकेट और देश से दूर विदेश में विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग जी रहे ‘आम जिंदगी’, कुछ इस अंदाज में आए नजर     |     Ministers, allies hail CP Radhakrishnan’s nomination as NDA’s Vice-Presidential candidate     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088