Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Mp News: Chhath Festival Is Incomplete Without Dr. Sharda Sinha, Shivraj Said – People Are With Bjp In Jharkha – Amar Ujala Hindi News Live


MP News: Chhath festival is incomplete without Dr. Sharda Sinha, Shivraj said - people are with BJP in Jharkha

शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठ महापर्व पर दिवंगत लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी चुनावों, इंडिया गठबंधन, और मध्यप्रदेश उपचुनावों को लेकर कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. शारदा सिन्हा के गीतों के बिना छठ महापर्व की कल्पना अधूरी है। छठ पर्व और उनके गीत एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। छठ के दिन ही उनके देवलोक गमन ने इस पर्व को भावुक बना दिया है।उन्होंने डॉ. शारदा सिन्हा के लोकगीतों की महत्ता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन दिनों मैं झारखंडी बन गया हूं

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इन दिनों मैं झारखंडी बन गया हूं। झारखंड और महाराष्ट्र की जनता को इंडिया गठबंधन के झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की गारंटी झूठ का पुलिंदा है, जिसने 5 लाख सरकारी नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते का वादा किया था, जो अब तक अधूरा है। उन्होंने कहा कि जनता को अब इन पर भरोसा नहीं है।

भाजपा सरकारों ने अपने हर वादे को निभाया

शिवराज सिंह ने भाजपा सरकारों की सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमने हर वादे को निभाया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरी ईमानदारी से पूरा किया है। जनता हमारे साथ है क्योंकि हमने उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि राहुल विदेशों में जाकर कहते हैं कि समय आने पर आरक्षण समाप्त कर देंगे। ऐसे में उनकी बातों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?  उन्होंने इंडिया गठबंधन को जनता को भ्रमित करने वाला बताया।

मध्य प्रदेश में जनता का भरोसा हमारे साथ 

मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर के उपचुनावों पर शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। हमने महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया है और जनता का भरोसा हमारे साथ है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लिए जनता भगवान के समान है और भाजपा जनता की सेवा को सर्वोपरि मानती है।

 



Source link

1836430cookie-checkMp News: Chhath Festival Is Incomplete Without Dr. Sharda Sinha, Shivraj Said – People Are With Bjp In Jharkha – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

जीत के बाद भी ऋषभ पंत पर गिरी गाज, BCCI ने दी इस गलती की सजा, ठोका लाखों का जुर्माना     |     कौन हैं मीरा जैस्मिन? शादी के बाद एक्ट्रेस ने किया धांसू कमबैक, नयनतारा संग आईं नजर     |     iPhone 15 क्यों खरीदना जब सस्ते में मिल रहा iPhone 16? हुआ बड़ा Price Cut     |     Innovating Product Design with Risk-Driven Solutions for Digital and Systems Engineering     |     अमेरिकी ट्रेड वॉर के बाद शेयर बाजार जल्द नहीं संभलेगा, क्या अभी SIP बंद कर देना सही?     |     Ensuring Smooth Integration and High-Quality Code Reviews by Ajay Benadict     |     Punjab Lady Constable News: Big Disclosure By Lady Constable Who Smuggles Drugs, Partner Absconded From Court – Amar Ujala Hindi News Live     |     Centre conducting Kuki-Meitei meet to end Manipur conflict     |     ‘K’ अक्षर से नन्हे राजकुमार को दें यूनिक नाम, बहुत अनोखे हैं इनके मतलब     |     Bihar: Nishant, Chirag Or Tejashwi- Who’s The Real Education Champion? Full List Here – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088