Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Police: सीवान में मुठभेड़, पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को मारी गोली; अस्पताल में चल रहा इलाज सड़क सुरक्षा: एटीएस ने चौपट की वाहनों की फिटनेस जांच की व्यवस्था, टेस्टिंग स्टेशन बने भ्रष्टाचार के अड्डे Chardham Yatra: भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद, यात्रा रोकी, एक हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे Delhi News: दूरस्थ शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एसओएल ने किया उद्घाटन MP News: सूरत में आज ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ पर इंटरएक्टिव सेशन, CM यादव निवेशकों से करेंगे संवाद Ajmer News: Two Accused Arrested In Kidnapping Case Of Dalit Minor, Court Ordered To Send Them To Jail - Ajmer News टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं जसप्रीत बुमराह, नेट्स में दिखाया पूरा दम झुग्गी के कमरे की मुंह मांगी कीमत देने को तैयार सुपरस्टार, भाई की मौत से जुड़ी कहानी, बेटा भी है बॉलीवुड स्टार Airtel के 365 दिन वाले सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म जगन्नाथ रथयात्रा में क्यों जाते हैं भगवान मौसी के घर? जानिए देवी गुंडिचा की रहस्यमयी कहानी

Mp News: Cm Dr. Yadav Said – Maintain Necessary Facilities For The Pilgrims Going To Mahakumbh Till The Fair C – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले


MP News: CM Dr. Yadav said - Maintain necessary facilities for the pilgrims going to Mahakumbh till the fair c

सीएम डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में मध्य प्रदेश से जा रहे श्रद्धालुओं को सुगम यातायात, रहने और भोजन सहित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संभाग अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रबंधों की जिलावार जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिए की महाकुंभ की अवधि तक आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखी जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देह दान करने वाले व्यक्तियों का राजकीय सम्मान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखने के संबंध में रीवा, सीधी, मैहर, सतना, मऊगंज जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक प्रबंध रखने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी रीवा से चर्चा में शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।

Trending Videos

आपदा प्रबंधन अच्छा हुआ, माघ पूर्णिमा पर भी अच्छे रहें प्रबंध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन गंगा जी में स्नान और दान पुण्य के कार्य के लिए शुभ माने गए हैं, श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रयागराज जाना चाहेंगे। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले के प्रशासनिक अमले ने कुशलतापूर्वक आपदा प्रबंधन कार्य किया है। आने वाले दिनों में भी ऐसी व्यवस्थाएं बनाई रखी जाएं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग प्राप्त किया जाए।

मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों ने दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनवरी के अंतिम सप्ताह से रीवा संभाग के जिलों से महाकुंभ के लिए जा रहे यात्रियों को सुविधाएं देने के निर्देश दिए थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में रीवा संभाग के जन-प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शिता और कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि 29 जनवरी को प्रयागराज में तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार बढ़ने पर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में रैन बसेरे सहित भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य की देखभाल का कार्य अच्छी तरह संपन्न हुआ। इन व्यवस्थाओं से आपदा की स्थिति नहीं बनी। वाहनों को होल्ड पर रखने और क्रमशः रवाना करने की व्यवस्था रीवा संभाग सहित जबलपुर संभाग के जिलों में भी की गई।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश

प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

चित्रकूट में भी यात्रियों के रहने और भोजन की व्यवस्था की जाए।

मैहर एवं स्थानीय धार्मिक महत्व के स्थानों पर भी आवश्यक प्रबंध के लिए सामाजिक संस्थाओं से सहयोग प्राप्त किया जाए।



Source link

2400770cookie-checkMp News: Cm Dr. Yadav Said – Maintain Necessary Facilities For The Pilgrims Going To Mahakumbh Till The Fair C – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar Police: सीवान में मुठभेड़, पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को मारी गोली; अस्पताल में चल रहा इलाज     |     सड़क सुरक्षा: एटीएस ने चौपट की वाहनों की फिटनेस जांच की व्यवस्था, टेस्टिंग स्टेशन बने भ्रष्टाचार के अड्डे     |     Chardham Yatra: भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद, यात्रा रोकी, एक हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे     |     Delhi News: दूरस्थ शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एसओएल ने किया उद्घाटन     |     MP News: सूरत में आज ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ पर इंटरएक्टिव सेशन, CM यादव निवेशकों से करेंगे संवाद     |     Ajmer News: Two Accused Arrested In Kidnapping Case Of Dalit Minor, Court Ordered To Send Them To Jail – Ajmer News     |     टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं जसप्रीत बुमराह, नेट्स में दिखाया पूरा दम     |     झुग्गी के कमरे की मुंह मांगी कीमत देने को तैयार सुपरस्टार, भाई की मौत से जुड़ी कहानी, बेटा भी है बॉलीवुड स्टार     |     Airtel के 365 दिन वाले सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म     |     जगन्नाथ रथयात्रा में क्यों जाते हैं भगवान मौसी के घर? जानिए देवी गुंडिचा की रहस्यमयी कहानी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088