Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: कोरोना का नया खतरा! लखीसराय अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट 20 महीने से बंद, मरीजों की जान पर संकट Tiranga Yatra In Varanasi Public Salutes Operation Sindoor Jai Hind Jai Bharat Echoed In Streets - Amar Ujala Hindi News Live Rishikesh-badrinath Highway Accident Car Of Noida Passengers Lost Control And Overturned - Amar Ujala Hindi News Live Upsc Prelims 2025 In Indore: Over 14,000 Aspirants Appear Across 36 Centers - Amar Ujala Hindi News Live अब घर पर बनाएं इमली की चटपटी कैंडी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद Jaipur News: 4 Prisoners Escape During Treatment At Sms Hospital, Nabbed Hours Later From Different Locations - Amar Ujala Hindi News Live हरियाणा रोडवेज खेत में पलटी: कैथल के करोड़ा से नरवाना जा रही थी बस, कसान गांव के पास हुआ हादसा; 35 यात्री घायल Vimal Negi Death Case Ensure The Safety Of Asi Pankaj Keep The Records Safe - Amar Ujala Hindi News Live IND vs ENG: टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी पहली बार करेंगे इंग्लैंड का दौरा, इनके पास डेब्यू का मौका The Filmy Hustle: जब इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पासवर्ड भूल गए शाहरुख खान, मांडवी शर्मा ने बताया कैसा था रिएक्शन

Mp News: Cm Dr. Yadav Said- New Education Policy Is Not Just A Document, It Is A Symbol Of Cultural Self-respe – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल एक शैक्षणिक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव को पुनर्स्थापित करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित नीति संवाद-2025 श्रृंखला के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का विषय- “सशक्त भारत और समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए मूल्य आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा” था। 

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक समय वे पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के चलते उन्हें दुकान पर बैठना पड़ता था। “मैं कहता था कि अगर सुबह से दुकान खोलूंगा तो पढ़ाई कब करूंगा। फिर मुझे सुबह और शाम बैठने की छूट मिल गई। सीएम ने कहा कि पढ़ाई सिर्फ नौकरी के लिए नहीं, व्यक्तित्व निर्माण और कौशल विकास के लिए भी होनी चाहिए। छोटे रोजगार से स्किल डेवलेपमेंट भी हो जाता है। मेडिकल एजुकेशन और हॉस्पिटल पहले अलग-अलग थे। हमने कहा ये अलग-अलग कैसे हो सकते हैं।

 

डॉ. यादव ने कहा कि औपनिवेशिक सोच से प्रेरित लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीति ने हमारी सांस्कृतिक जड़ों को कमजोर किया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई नई शिक्षा नीति देश को आत्मनिर्भर और गौरवशाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मध्यप्रदेश इस नीति को क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती, पन्ना धाय और झांसी की रानी जैसे ऐतिहासिक नायकों को पाठ्यक्रम में स्थान देना हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा को मूल्य आधारित और व्यावसायिक कौशल से युक्त बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि जीवन मूल्यों और संस्कारों से ही व्यक्ति और समाज में परिवर्तन आता है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम राज्य को एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हर गांव में संस्कार, हर हाथ में हुनर और हर मन में आत्मबल” के लक्ष्य के साथ सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने सीएम राइज़ स्कूलों का नाम ‘संदीपनी विद्यालय’ रखने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

 



Source link

2699950cookie-checkMp News: Cm Dr. Yadav Said- New Education Policy Is Not Just A Document, It Is A Symbol Of Cultural Self-respe – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीएम डॉ. यादव बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar: कोरोना का नया खतरा! लखीसराय अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट 20 महीने से बंद, मरीजों की जान पर संकट     |     Tiranga Yatra In Varanasi Public Salutes Operation Sindoor Jai Hind Jai Bharat Echoed In Streets – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh-badrinath Highway Accident Car Of Noida Passengers Lost Control And Overturned – Amar Ujala Hindi News Live     |     Upsc Prelims 2025 In Indore: Over 14,000 Aspirants Appear Across 36 Centers – Amar Ujala Hindi News Live     |     अब घर पर बनाएं इमली की चटपटी कैंडी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद     |     Jaipur News: 4 Prisoners Escape During Treatment At Sms Hospital, Nabbed Hours Later From Different Locations – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरियाणा रोडवेज खेत में पलटी: कैथल के करोड़ा से नरवाना जा रही थी बस, कसान गांव के पास हुआ हादसा; 35 यात्री घायल     |     Vimal Negi Death Case Ensure The Safety Of Asi Pankaj Keep The Records Safe – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी पहली बार करेंगे इंग्लैंड का दौरा, इनके पास डेब्यू का मौका     |     The Filmy Hustle: जब इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पासवर्ड भूल गए शाहरुख खान, मांडवी शर्मा ने बताया कैसा था रिएक्शन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088