Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Mp News Firing In Dispute Between Sand Traders In Betul Cctv Footage Surfaced – Amar Ujala Hindi News Live


MP News Firing in dispute between sand traders in Betul CCTV footage surfaced

सीसीटीवी में कैद घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें पांच लोग नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक व्यक्ति लाठी चलाता दिख रहा है और दूसरा फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना में राजेश विश्वकर्मा नामक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे गोली पैर में लगी। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने गिरिराज कुशवाहा और केदार कुशवाहा नामक दो रेत कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि राजेश विश्वकर्मा, केदार कुशवाहा और उनके बेटे गिरिराज कुशवाहा के साथ रेत कारोबार में साझेदारी कर रहा था। शनिवार शाम रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद झगड़े के दौरान एक आरोपी ने तीन हवाई फायर किए और चौथा फायर सीधे राजेश के पैर पर कर दिया। राजेश ने पुलिस को बताया कि केदार कुशवाहा से उसे 20 लाख रुपये लेने थे और उसके पास इस रकम का चेक भी मौजूद था। जब उसने अपनी रकम मांगी, तो विवाद बढ़ गया और उस पर गोली चला दी गई।

बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया का कहना है  कि शाहपुर थाना क्षेत्र में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

2261830cookie-checkMp News Firing In Dispute Between Sand Traders In Betul Cctv Footage Surfaced – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Cbi Raid In Meerut: Dr. Sarojini Aggarwal’s Daughter Shivani May Be Arrested, Report Filed Against 35 People – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: जल्द खुल सकता प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा, लंबे समय से खाली हैं पद     |     Women Caught Stealing During A Religious Event – Chittorgarh News     |     Himachal News National And State Leaders Arrived To Congratulate Jp Nadda Father On His Centenary Celebrations – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs PAK: एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, सरकार से मिली हरी झंडी     |     शेफाली की मौत के बाद बुजुर्ग बाप का सहारा बने पति पराग त्यागी, इमोशनल वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू     |     Partition survivor who was saved by a Muslim dies at 102 | India News     |     Bihar: Sushila Devi Murder Case, Congress Staged A Strong Protest In Front Of Guthni Police Station, Raised Th – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Kda’s Bulldozers Ran In Panki Gangaganj, Cleared Land Worth Rs 20.59 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     High Court Strict In Nursing Scam Case – Jabalpur News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088