Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Mp News: List Of Districts In Charge Of Ministers Ready, List May Be Released Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार

Updated Mon, 12 Aug 2024 11:27 PM IST


मध्य प्रदेश के मंत्रियों के जिलों के प्रभार की सूची मंगलवार को जारी की जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूची फाइनल कर दी है। अब इस पर दिल्ली से मुहर लगना है। इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी। 


MP News: List of districts in charge of ministers ready, list may be released tomorrow

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं मिलने से कई काम अटके हुए हैं। इस पर अब आठ महीने बाद इंतजार खत्म होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस सूची में देरी का कारण सत्ता और संगठन के बीच लंबा मंथन चलना है। प्रदेश में 55 जिले हैं। वहीं, मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री को मिलाकर 32 है। अब माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्रियों समेत वरिष्ठ मंत्रियों को बड़े जिलों के साथ ही एक से ज्यादा जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। ऐसे में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह को बड़े जिलों का प्रभारी बनाया जा सकता है। इनको दो जिले में जिसमें एक बड़ा और दूसरा छोटा जिला दिया जा सकता है।  

Trending Videos

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ दिन पहले ही एलान किया था कि स्वतंत्रता दिवस पर जिलों में प्रभारी मंत्री झंडा फहराएंगे। इसके बाद से सूची को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। अब 15 अगस्त में दो दिन का समय ही बचा है। मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी जाना होगा। ऐसे में तय माना जा रहा है कि प्रभारी मंत्रियों के जिलों की सूची मंगलवार को आ जाएगी।  वहीं, मंत्रियों के प्रभार की सूची का सबसे बेसब्री से कर्मचारी वर्ग इंतजार कर रहा है। दरअसल इसके बाद सरकार तबादला नीति भी जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं देने के कारण ही तबादला नीति अब तक जारी नहीं की गई।



Source link

1304620cookie-checkMp News: List Of Districts In Charge Of Ministers Ready, List May Be Released Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

शुक्र शनि का नवपंचम राजयोग चमकाएगा 3 राशियों का भाग्य , 26 अगस्त से गोल्डन टाइम, नौकरी-व्यापार में तरक्की     |     HSB Appoints Former IIM Lucknow Director Prof. Archana Shukla as Director     |     Infiltration bid along LoC: Forces foil border crossing attempt in Uri; operation under way | India News     |     Bihar Begusarai Newsyoungster Died In A Road Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Vidhan Mandal Session: Discussion On Vision Document-2047 For The Development Of Up – Amar Ujala Hindi News Live – Up Vidhan Mandal Session:यूपी के विकास पर लगातार 24 घंटे होगी चर्चा, अध्यक्ष बोले     |     Uttarkashi Dharali Disaster Live News Missing People Rescue Operation Lake Became Challenge In Harsil – Amar Ujala Hindi News Live     |     High Court Seeks Response From Yasin Malik On Nia’s Petition – Delhi News     |     Mp News:underground Coal Mine Will Start In This Area Of Mp – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: Elephants Dazzle On Ramp At Unique Fashion Show In Haathi Gaon On World Elephant Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     धर्मशाला: सैन्य कॉलेज में आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 15 अक्तूबर तक होगा आवेदन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088