Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Air India plane crash: Survivor tried to go back to plane to save brother, says first responder | India News Bihar: 'डोमिसाइल नीति युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ', बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर हमला लखनऊ: आंधी और बारिश से उड़ी आधे शहर की बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे बाधित रही आपूर्ति; जानिए अपडेट Car Stunts Video Viral From Rajasthan Youths On Rishikesh Badrinath Highway Totaghati Police Caught - Amar Ujala Hindi News Live एक्सपो : देशभर की 150 से अधिक कंपनियों ने प्रदर्शित किए सुगंधित उत्पाद Shivpuri Anger Erupted After Death Of Girl, Women Blocked The Road,collector Ordered A Magisterial Inquiry - Madhya Pradesh News Rajasthan Neet Ug 2025 Barmer Poor Student Shravan Kumar Success Struggle Story - Amar Ujala Hindi News Live लॉर्ड्स के मैदान पर 19 साल बाद हुआ ऐसा, टेम्बा बवुमा का विकेट लेते ही पैट कमिंस बन गए इस लिस्ट का हिस्सा Amit Shah praise for CM Yogi Adityanath on hiring record 60,000 constables 'sans bias' | India News Bihar : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था होगी सुदृढ़, अध्यक्ष मृत्यंजय कुमार झा ने लिया निर्णय

Mp News: Meeting Of Tulsi Manas Pratishthan, Cm Said – Tulsi Literature And Indian Culture Is Being Propagated – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:तुलसी मानस प्रतिष्ठान की बैठक, सीएम बोले


MP News: Meeting of Tulsi Manas Pratishthan, CM said - Tulsi literature and Indian culture is being propagated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मानस भवन में तुलसी मानस प्रतिष्ठान की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठान की गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने का सुझाव दिया और संबंधितों को इस पर अमल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठान से रामायण, तुलसी साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने युवाओं और विद्वानों को जोड़ने के लिए चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक में प्रबंधकारिणी समिति के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, संयोजक राजेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य सुरेश पचौरी एवं कैलाश जोशी समिति सदस्य एवं कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Trending Videos

ऑनलाइन माध्यम से रामायण और तुलसी साहित्य को जनता तक पहुंचाए

मुख्यमंत्री ने प्रतिष्ठान की आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को इस पहल से जोड़ा जाए, जिससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन माध्यमों से भी रामायण और तुलसी साहित्य को अधिक लोगों तक पहुंचाये। उन्होंने आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने और इनसे जनसामान्य को जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। प्रतिष्ठान की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए सुझावों पर बैठक में गहनता से विचार-विमर्श किया गया। कार्याध्यक्ष शर्मा ने मानस भवन के सामने न रोड का चौड़ीकरण किए जाने और मानस भवन, हिंदी भवन और गांधी भवन के बीच अवैध निर्माण हटवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर भोपाल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शराबबंदी पर सरकार गंभीरता से कर रही विचार

मुख्यमंत्री ने समिति को अवगत कराया कि सरकार प्रदेश में शराबबंदी पर गंभीरता से विचार कर रही है। गीता के ज्ञान और हमारी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में ‘गीता भवन’ बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार पुण्यभूमि हरिद्वार जैसे प्रबंध अब महाकाल नगरी उज्जैन में भी कराने की ओर अग्रसर है। साधु-संतों, अखाड़ों और धर्मशालाओं को उज्जैन के सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों की अनुमति दी गई है। इससे स्थायी आश्रम, मठ, धर्मशालाएं, सत्संग स्थल बनाए जा सकेंगे। कलेक्टर ने समिति को अवगत कराया कि भोपाल में भी स्मार्ट सिटी रोड पर टीटी नगर के पास करीब एक एकड़ भूमि में गीता भवन बनाया जाएगा।



Source link

2369830cookie-checkMp News: Meeting Of Tulsi Manas Pratishthan, Cm Said – Tulsi Literature And Indian Culture Is Being Propagated – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:तुलसी मानस प्रतिष्ठान की बैठक, सीएम बोले
Artical

Comments are closed.

Air India plane crash: Survivor tried to go back to plane to save brother, says first responder | India News     |     Bihar: 'डोमिसाइल नीति युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ', बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर हमला     |     लखनऊ: आंधी और बारिश से उड़ी आधे शहर की बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे बाधित रही आपूर्ति; जानिए अपडेट     |     Car Stunts Video Viral From Rajasthan Youths On Rishikesh Badrinath Highway Totaghati Police Caught – Amar Ujala Hindi News Live     |     एक्सपो : देशभर की 150 से अधिक कंपनियों ने प्रदर्शित किए सुगंधित उत्पाद     |     Shivpuri Anger Erupted After Death Of Girl, Women Blocked The Road,collector Ordered A Magisterial Inquiry – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Neet Ug 2025 Barmer Poor Student Shravan Kumar Success Struggle Story – Amar Ujala Hindi News Live     |     लॉर्ड्स के मैदान पर 19 साल बाद हुआ ऐसा, टेम्बा बवुमा का विकेट लेते ही पैट कमिंस बन गए इस लिस्ट का हिस्सा     |     Amit Shah praise for CM Yogi Adityanath on hiring record 60,000 constables ‘sans bias’ | India News     |     Bihar : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था होगी सुदृढ़, अध्यक्ष मृत्यंजय कुमार झा ने लिया निर्णय     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088