Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
आप इधर IPL में बिजी रहे, उधर अंग्रेज बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया, ODI में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा क्यों फिल्म रिलीज से पहले रीगल सिनेमा में हवन करते थे राजकपूर? पुण्यतिथि पर जानें जिंदगी के अनसुने किस्से Bihar News : Police Officers Accused Of Helping Liquor Cross Bihar Up Border Viral Audio Saran Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Up: Chandrashekhar Azad Said- The Party's Power Will Be Seen In The Panchayat Elections, Made A Scathing Attac - Amar Ujala Hindi News Live - यूपी:चंद्रशेखर आजाद बोले Weather Changed In Delhi-ncr, Strong Winds Blew - Amar Ujala Hindi News Live MP News: मातृ-पितृ भक्ति दिवस" पर बुजुर्गों का सम्मान, स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भव्य आयोजन Sunita Beaten To Death By Her Husband Brother-in-law And Father Sister Filed Case In Agra - Amar Ujala Hindi News Live इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: पहले ज्वाइन किया टेलिग्राम लिंक, फिर झांसे में लेकर लगा दी ₹20 लाख की चपत TMC slams Amit Shah's 'Sindoor politics' | India News जीरो पर आउट होकर बटलर के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में हुआ खराब काम

Mp News: Nine Contractors Blacklisted For Negligence In Maintenance Of Roads, Notice To 21 Officers And 173 Co – Amar Ujala Hindi News Live


MP News: Nine contractors blacklisted for negligence in maintenance of roads, notice to 21 officers and 173 co

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय  में पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि सड़कों के रखरखाव में लापरवाही पर नौ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। वहीं, 21 अधिकारी और 173 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए है। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की स्थिति के संबंध में 15 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र और 156 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए तथा नौ ठेकेदारों की 73 लाख 30 हजार रुपये की राशि राजसात कर उनका पंजीयन ब्लैक लिस्ट किया गया है। अभियान में म.प्र. सड़क विकास निगम ने ओ.एम.टी योजना के तीन मार्गों पर निवेशकर्ताओं से टोल अधिकार वापस लिए। ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्यवाही कर एक करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक का दंड अधिरोपित किया गया। सड़क विकास निगम ने 17 ठेकेदारों और छह अधिकारियों को मार्ग के उचित रखरखाव न करने के कारण शो-कॉज नोटिस भी जारी किए।

Trending Videos

व्हाइट टॉपिंग से होगा सड़कों का सुधार

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 21 जिलों में चयनित 41 डामरीकृत सड़कों पर व्हाइट टॉपिंग कार्य का पायलेट प्रोजेक्ट लिया जा रहा है। व्हाइट टॉपिंग के अंतर्गत डामरीकृत सड़कों पर क्रांकीट की छह से आठ इंच मोटाई का कार्य किया जाता है।

अरेरा हिल्स क्षेत्र में आवश्यकता अनुरूप की जाए प्लानिंग

सीएम ने कहा कि सतपुड़ा-विंध्याचल भवन क्षेत्र सहित संपूर्ण अरेरा हिल्स क्षेत्र में कार्यालयों के लिए वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप भवनों के निर्माण के उद्देश्य से समग्रता में प्लानिंग की जाए। क्षेत्र में मेट्रो की सुविधा भी उपलब्ध होने जा रही है, साथ ही रोड नेटवर्क भी बेहतर हो रहा है। अत: कर्मचारियों व आम नागरिक की सुविधा को ध्यान में रख, कार्य स्थलों तक वॉक टू वर्क की सुविधा सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र की अधोसंरचना विकसित की जाए। 

लोक-पथ एप से हुईं 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में वेस्टर्न बायपास परियोजना का क्रियान्वयन किसानों तथा क्षेत्र के निवासियों को विश्वास में लेकर किया जाए। क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों के लाभ व हित सुनिश्चित करते हुए योजना लागू की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कों रख-रखाव में अद्यतन तकनीक अपनाते हुए कार्य किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि 7 अगस्त से 6 सितंबर तक प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाए गए विशेष अभियान में प्रमुख अभियंता, सड़क एवं सेतु द्वारा 35 हजार 995 किलोमीटर सड़कों पर मरम्मत की गई। आम नागरिकों द्वारा सड़कों में गड्ढों की शिकायत के लिए संचालित लोक-पथ एप में 46 हजार 516 किलोमीटर सड़कें रजिस्टर्ड हैं। गत दो माह में एप में 3 हजार 721 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 3 हजार 652 शिकायतें निराकृत की जा चुकी हैं।



Source link

1640740cookie-checkMp News: Nine Contractors Blacklisted For Negligence In Maintenance Of Roads, Notice To 21 Officers And 173 Co – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

आप इधर IPL में बिजी रहे, उधर अंग्रेज बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया, ODI में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा     |     क्यों फिल्म रिलीज से पहले रीगल सिनेमा में हवन करते थे राजकपूर? पुण्यतिथि पर जानें जिंदगी के अनसुने किस्से     |     Bihar News : Police Officers Accused Of Helping Liquor Cross Bihar Up Border Viral Audio Saran Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Chandrashekhar Azad Said- The Party’s Power Will Be Seen In The Panchayat Elections, Made A Scathing Attac – Amar Ujala Hindi News Live – यूपी:चंद्रशेखर आजाद बोले     |     Weather Changed In Delhi-ncr, Strong Winds Blew – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: मातृ-पितृ भक्ति दिवस" पर बुजुर्गों का सम्मान, स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर भव्य आयोजन     |     Sunita Beaten To Death By Her Husband Brother-in-law And Father Sister Filed Case In Agra – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: पहले ज्वाइन किया टेलिग्राम लिंक, फिर झांसे में लेकर लगा दी ₹20 लाख की चपत     |     TMC slams Amit Shah’s ‘Sindoor politics’ | India News     |     जीरो पर आउट होकर बटलर के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में हुआ खराब काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088