Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
आम और अनार के छिलकों से बनाएं जबरदस्त नेचुरल खाद, मानसून में हर पौधे को मिलेगा सुपर बूस्ट Bihar News: Teacher In Siwan Protests, Threatens Suicide: Refuses To Do The Work Of Voter List Revision - Amar Ujala Hindi News Live Up News More Than 150 People Fell Victim To Food Poisoning In Saharanpur - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: Villagers Staged A Sit-in On The Road Demanding Road Construction - Damoh News Maharashtra Congress May Contest Alone Desperate To Make Comeback In Local Elections - Amar Ujala Hindi News Live Stock Market Trader Received Extortion Threat In The Name Of Gangster Rohit Godara, Police Started Investigati - Amar Ujala Hindi News Live रिटौली हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, नरेला थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ Himachal Weather: मंडी में फिर फटा बादल, कोरतंग में देर रात भारी नुकसान; हिमाचल में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट IND vs ENG: आकाश दीप ने जिस गेंद पर जो रूट को किया बोल्ड क्या वह थी नो बॉल? ICC नियम से हुआ सब साफ 'मैं तुम्हें हर जन्म में प्यार करूंगा', शेफाली जरीवाला की याद में डूबे दिखे पराग त्यागी, शेयर किया भावुक पोस्ट

Mp News: Old And Young People Will Get Attention In Bjp Organization, Role Of Leaders From Other Parties Will – Amar Ujala Hindi News Live


MP News: Old and young people will get attention in BJP organization, role of leaders from other parties will

सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को संगठन पर्व को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का नाम दिया गया है। भाजपा संगठन निर्वाचन से पहले इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करती है जिसमें प्रदेशभर के अहम पदाधिकारी सम्मिलित होते हैं। कार्यशाला में प्रदेश संगठन के नेतृत्व से लेकर जिलों तक के महत्वपूर्ण पदों में बैठे पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में तय किया गया कि अब पार्टी में युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ाई जाएगी। इस योजना में अब मंडल से लेकर जिला स्तर तक युवाओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी जाए्ंंगी। दरअसल आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में मंडल से लेकर प्रदेश तक संगठन के निर्वाचन होना हैं। इसे लेकर पार्टी में कवायद तेज हो गई है। 

 अब मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष भी कम आयु वाले कार्यकर्ता होंगे। दरअसल पार्टी युवाओं को आगे लाकर उनकी  कार्यक्षमता का उपयोग संगठन को और मजबूत करने में करने की तैयारी में है। इसे लेकर रोडमैप लगभग तैयार हो चुका है और आने वाले दिनों में संगठन चुनावों में युवा नेतृत्व उभरता हुआ नजर आएगा।

जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की पहल 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा पुराने  कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता देगी, जबकि कांग्रेस समेत दूसरी पार्टी से आने वाले नेताओं के लिए उच्च पदों की संख्या को सीमित किया जाएगा। पार्टी इस बार उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी जो पार्टी के जमीनी कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें पदों पर नियुक्त किया जाएगा। संगठन का मानना है कि यह बदलाव पार्टी के भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगा और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करेगा।

भाजपा ने नए खून को आगे बढ़ाने का काम किया

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी संगठन से तालमेल कर लगातर विकास कार्यो को आगे बढ़ा रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी के प्रदेश संगठन के साथ तालमेल कर लगातार कार्य कर रही है। संगठन पर्व की तरह सक्रिय सदस्यता में भी मध्यप्रदेश भाजपा इतिहास बनाएगी। पार्टी कार्यकर्ता संगठन पर्व के साथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन पर्व में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में मध्यप्रदेश संगठन ने ऐतिहासिक कार्य किया है। कांग्रेस मध्यप्रदेश के साथ देशभर में तेजी से घट रही है, वह भी अपने लीडरशिप के कारण। जैसे मध्यप्रदेश संगठन ने तय किया है कि 100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को ही सक्रिय सदस्यता दी जाएगी। भाजपा में स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा जी और स्वर्गीय कैलाश जोशी के बाद कई पीढ़ी आ गई, लेकिन कांग्रेस में उसी जमाने के दिग्विजय सिंह और कमलनाथ चल रहे हैं, इसीलिए कांग्रेस समाप्त हो रही है। भाजपा नए खून को आगे बढ़ाने का कार्य किया, इसी का परिणाम है कि आज पंच-सरपंच से लेकर जिला राज्य और केंद्र तक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस ने देश और समाज को जाति के आधार पर बांटने व जहर घोलने का कार्य किया है।  

भाजपा के 1.60 लाख से अधिक सदस्य बने 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अब तक 1.60 लाख से अधिक सदस्य बना चुकी है। उन्होंने बताय कि  प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यों का लक्ष्य रखा था। उस लक्ष्य को तो हमने पार कर ही लिया है, बचे हुए दिनों में हम लोकसभा चुनाव में मिले 2.24 करोड़ मतों के 70 प्रतिशत यानी लगभग 1.68 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे। अभी जो 1.60 करोड़ सदस्यता हुई है, उसमें से 1.30 करोड़ लोगों ने विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा की सदस्यता ली है, जो एक इतिहास है। 



Source link

1780280cookie-checkMp News: Old And Young People Will Get Attention In Bjp Organization, Role Of Leaders From Other Parties Will – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

आम और अनार के छिलकों से बनाएं जबरदस्त नेचुरल खाद, मानसून में हर पौधे को मिलेगा सुपर बूस्ट     |     Bihar News: Teacher In Siwan Protests, Threatens Suicide: Refuses To Do The Work Of Voter List Revision – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up News More Than 150 People Fell Victim To Food Poisoning In Saharanpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Villagers Staged A Sit-in On The Road Demanding Road Construction – Damoh News     |     Maharashtra Congress May Contest Alone Desperate To Make Comeback In Local Elections – Amar Ujala Hindi News Live     |     Stock Market Trader Received Extortion Threat In The Name Of Gangster Rohit Godara, Police Started Investigati – Amar Ujala Hindi News Live     |     रिटौली हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी, नरेला थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़     |     Himachal Weather: मंडी में फिर फटा बादल, कोरतंग में देर रात भारी नुकसान; हिमाचल में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट     |     IND vs ENG: आकाश दीप ने जिस गेंद पर जो रूट को किया बोल्ड क्या वह थी नो बॉल? ICC नियम से हुआ सब साफ     |     ‘मैं तुम्हें हर जन्म में प्यार करूंगा’, शेफाली जरीवाला की याद में डूबे दिखे पराग त्यागी, शेयर किया भावुक पोस्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088