Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: The Delivery Of Indigenous Carbine And Cartridges Was To Be Done, Police Arrested One - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: गंगा नहाते समय युवक डूबा, बचाने में दो दोस्त भी समाए, चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ढूंढ पाए शव Uttarakhand Weather Pre-monsoon Rains Dropped Temperature Of Dehradun By Eight Degrees - Amar Ujala Hindi News Live The Body Of A Young Man Was Found Hanging From A Noose At His Girlfriend's House - Delhi News Panna News: PTR में वन्यजीव की मौत के बाद मचा हडक़ंप, बीमारी बताई जा रही तीनों वन्यजीवों की मरने की वजह Heavy Rains Lash Baramati, Indapur In Pune; Ndrf Deploys Two Teams To Tackle Flood-like Situation - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur: NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम भजनलाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर रखा प्रस्ताव, शिंदे ने किया अनुमोदन Tvsn Prasad Appointed Chief Information Commissioner Of Haryana - Amar Ujala Hindi News Live तेज गेंदबाज ने एक ODI मैच में रन लुटाने में ही लगाया 'शतक', घटिया रिकॉर्ड से कटाई नाक मशहूर भोजपुरी एक्टर गोपाल राय का निधन, निरहुआ-पवन सिंह संग किया था काम

Mp News Pandit Pradeep Mishra Said In Sehore Both Mother And God Never Discriminate Between Their Children – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा बोले


MP News Pandit Pradeep Mishra said in Sehore Both mother and God never discriminate between their children

पंडित प्रदीप मिश्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मां और परमात्मा दोनों कभी अपने बच्चों से भेद नहीं करते हैं। माताएं अपने बच्चों से जन्म से ही प्यार करती हैं और उनका समर्थन करती हैं। माताएं अपने बच्चों को अभिभावक देवदूत के समान मानती हैं। माताएं अपने बच्चों से खुद से ज़्यादा प्यार करती हैं। वह अपने बच्चों को खिलाने के लिए भूखी रह सकती हैं, फिर भी वह उनसे ज़्यादा खुश रहती हैं। एक मां ने अपने बेटे के माध्यम से हमें ये संदेश दिया है कि हर एक इंसान में परमात्मा रहते हैं। लेकिन हम भेदभाव करते हैं, इस भेदभाव को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

Trending Videos

उक्त विचार सीहोर शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में अग्रवाल पंचायती भवन में चल रही सात दिवसीय शिवमय श्रीमद भागवत कथा के विश्राम दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। बुधवार को विश्राम दिवस के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई थी और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका शहर के चरखा लाइन, बड़ा बाजार और खजांची लाइन में घर-घर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा के अंत में अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में करीब 18 साल से प्रसादी आदि में सहयोग करने वाले अपना कैटरिंग के संचालक दिलीप प्रजापति और समिति के मनोज दीक्षित मामा का सम्मान भी पंडित मिश्रा और मंडल की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने किया।

पंडित मिश्रा ने कहा कि भगवान पर भरोसा और विश्वास करने वाला सदैव सुखी रहता है। भगवान का भजन करने वाला, जाप करने वाला कभी निर्धन नहीं हो सकता। सुदामा तो भगवान के मित्र थे, यदि संत नहीं बन सकते तो संतोषी बन जाओ। संतोष सबसे बड़ा धन है। सुदामा की मित्रता भगवान के साथ निस्वार्थ थी। उन्होंने कभी उनसे सुख, साधन या आर्थिक लाभ प्राप्त करने की कामना नहीं की, लेकिन सुदामा की पत्नी द्वारा पोटली में भेजे गए चावलों में भगवान श्रीकृष्ण से सारी हकीकत कह दी और प्रभु ने बिन मांगे ही सुदामा को सब कुछ प्रदान कर दिया। अपनी प्रगति और जीवन की गति को सुधारना है तो काम से तुमको लगन लगानी पड़ेंगी, तब जाकर ही प्रभु कृपा होगी। कर्मों के साथ प्रभु नाम स्मरण करने पर ही आप प्रगति का पथ पा सकते हैं।

उन्होंने इंसान को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने पर सुझाव देते हुए कहा कि इंसान को अर्जुन की भांति लक्ष्यार्थी बनना चाहिए। लक्ष्यहीन जीवन अर्थहीन है। बिना लक्ष्य के जीवन एक भटकाव है। इसलिए लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। लक्ष्य मनुष्य का न केवल भविष्य बदलता है अपितु उसके वर्तमान जीवन को भी संवरता है। जिस कार्य को अब तक प्राथमिकता दी जा रही थी, लक्ष्य बनाते ही वह प्राथमिकता बदल जाती है। भगवान श्री कृष्ण के ज्ञान से अर्जुन के मन में युद्ध से पूर्व पैदा होने वाली तमाम शंका धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं।

भगवान ने अर्जुन से कहा कि ये युद्ध किसी के स्वार्थ का हिस्सा नहीं है बल्कि समाज के कल्याण हेतु इस युद्ध का होना अनिवार्य है। श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कर्मयोगी बनो पार्थ इसी में सबका कल्याण हैं। यदि तुम अपने कर्तव्य के पालन से भागोगे तो फिर अपने कर्तव्यों का पालन कौन करेगा। समस्त संसार मेरी इच्छा अनुसार चलता है, किंतु फिर भी मैं कर्म करता हूं। क्योंकि जिस दिन मैंने कर्म करना छोड़ दिया, तो ये कर्मचक्र रुक जाएगा और कोई भी इसका निर्वाह नहीं करेगा।

भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, घर-घर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की

अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि भागवत कथा के विश्राम दिवस पर भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली गई थी, जो क्षेत्र बड़ा बाजार, चरखा लाइन और खजांची लाइन होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा का घर-घर से पुष्प वर्षा कर और आरती उतारकर स्वागत किया गया।



Source link

1539450cookie-checkMp News Pandit Pradeep Mishra Said In Sehore Both Mother And God Never Discriminate Between Their Children – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar News: The Delivery Of Indigenous Carbine And Cartridges Was To Be Done, Police Arrested One – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: गंगा नहाते समय युवक डूबा, बचाने में दो दोस्त भी समाए, चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ढूंढ पाए शव     |     Uttarakhand Weather Pre-monsoon Rains Dropped Temperature Of Dehradun By Eight Degrees – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Body Of A Young Man Was Found Hanging From A Noose At His Girlfriend’s House – Delhi News     |     Panna News: PTR में वन्यजीव की मौत के बाद मचा हडक़ंप, बीमारी बताई जा रही तीनों वन्यजीवों की मरने की वजह     |     Heavy Rains Lash Baramati, Indapur In Pune; Ndrf Deploys Two Teams To Tackle Flood-like Situation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur: NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम भजनलाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर रखा प्रस्ताव, शिंदे ने किया अनुमोदन     |     Tvsn Prasad Appointed Chief Information Commissioner Of Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     तेज गेंदबाज ने एक ODI मैच में रन लुटाने में ही लगाया ‘शतक’, घटिया रिकॉर्ड से कटाई नाक     |     मशहूर भोजपुरी एक्टर गोपाल राय का निधन, निरहुआ-पवन सिंह संग किया था काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088