हेडलाइंस
Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals - Jaipur News Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह - Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why. सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन! Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें - Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Phot...

Mp News: Rajora Removed Due To Lack Of Coordination With Cs, Shukla’s Proximity To Minister Proved Costly, Man – Amar Ujala Hindi News Live


राज्य सरकार ने रविवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय, नगरीय प्रशासन और सहकारिता जैसे अहम विभागों में नेतृत्व बदला गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव रहे डॉ. राजेश राजौरा को मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ तालमेल नहीं बन पाने के कारण हटाया गया है। उनकी जगह नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री कार्यालय का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मंडलोई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ‘गुड बुक’ में लंबे समय से माने जाते रहे हैं। उनके इस पद पर आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। 

Trending Videos

 

पिछले साल जून में राजेश राजौरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय उनके साथ सीएमओ में दो प्रमुख सचिव और की भी तैनाती हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय में कुल 9 आईएएस अधिकारियों की टीम बनाई गई थी, जिसकी कमान राजौरा के हाथ में थी। कुछ समय पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राघवेंद्र सिंह, संजय शुक्ल और भरत यादव को भी सीएमओ से हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें-MP IAS Transfer: एमपी में बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, नीरज मंडलोई बने एसीएस मुख्यमंत्री सचिवालय

संजय दुबे को बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, बताया जा रहा है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के एसीएस संजय कुमार शुक्ल को मुख्य सचिव की नाराजगी के चलते हटाया गया है। उन्हें अब सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री की विश्वस्त सूची में शामिल संजय दुबे को नगरीय प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है। यह विभाग इस समय बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शहरी विकास, मेट्रो परियोजनाएं, स्मार्ट सिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट प्रदेश में चल रहे हैं। 

डीपी आहूजा को मिली जिम्मेदारी, सिपाहा और सेलवेंद्रन को भी नई भूमिका

लंबे समय से ‘लूप लाइन’ में माने जा रहे डीपी आहूजा को अब महत्वपूर्ण सहकारिता विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। प्रबल सिपाहा, जो करीब साढ़े तीन साल से लोक सेवा आयोग के सचिव के रूप में कार्यरत थे, अब आयुक्त, उच्च शिक्षा बनाए गए हैं। वहीं, एम. सेलवेंद्रन, जो अब तक प्रभारी सचिव (कार्मिक) थे, को उनके प्रदर्शन को देखते हुए सचिव किसान कल्याण के पद से हटा कर कार्मिक सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।

9 आईएएस अधिकारियों के तबादले

नीरज मंडलोई- सीएम के एसीएस बने

राजेश राजौरा- एसीएस, नर्मदा घाटी विकास विभाग

संजय दुबे – एसीएस, नगरीय प्रशासन विभाग

संजय कुमार शुक्ल – एसीएस, सामान्य प्रशासन

डीपी आहूजा – प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग

एम. सेलवेन्द्रन – सचिव, कार्मिक, सामान्य प्रशासन

निशांत वरवड़े- सचिव, कृषि विभाग

प्रबल सिपाहा- आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग

राखी सहाय बनीं एमपीपीएससी की सचिव



Source link

3014080cookie-checkMp News: Rajora Removed Due To Lack Of Coordination With Cs, Shukla’s Proximity To Minister Proved Costly, Man – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals – Jaipur News     |     Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह – Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why.     |     सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा     |     The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |     Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |     Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें – Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Photos Of The Incident     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088