Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Education Minister Participated In The Program 'career Talk With Children' - Amar Ujala Hindi News Live राशिफल: रविवार को बन रहा मालव्य राजयोग, 7 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, चमक जाएगी किस्मत यूपी: अब अखिलेश और केशव में शुरू हुआ वाकयुद्ध, डिप्टी सीएम ने सपा को कहा लठैतवादी; सपा प्रमुख ने किया पलटवार Mp Weather: Storm And Rain Will Continue In Mp Today, 40 Districts Will Be On Alert, Nautapa Will Not Be Scorc - Amar Ujala Hindi News Live Covid Cases In Rajasthan: Two New Cases Of Covid In Jaipur And Udaipur, New Variant Jn.1 Became Reason - Amar Ujala Hindi News Live GT vs CSK: बल्लेबाज या गेंदबाज, अहमदाबाद की पिच पर किसका होगा राज, पढ़ें इस मैच की Pitch Report Bihar News: Case Filed Against Five For Missing 18 Pages From Nawada Registry Office - Amar Ujala Hindi News Live Hair Translpant: डॉ. अनुष्का ने अपनी क्लीनिक में ही किया था ऑपरेशन, साईंराम अस्पताल में नहीं मिला कोई सबूत MP News: हाईवे पर अश्लील हरकत करने मनोहर लाल और महिला की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर Protest In Jodhpur Demanding To Keep Si Recruitment As It Is, Memorandum Submitted To District Collector - Jaipur News

Mp News: Three Devotees Who Went On Chardham Yatra Died, Cm Announced Assistance, Helpline Number Released – Amar Ujala Hindi News Live


MP News: Three devotees who went on Chardham Yatra died, CM announced assistance, helpline number released

गंगोत्री हाईवे पर जाम (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश से चारधाम यात्रा पर गए तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा की है। वहीं, उत्तराखंड में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उत्तराखंड में मृत तीनों श्रद्धालु अलग-अलग शहर इंदौर, सागर और नीमच के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन श्रद्धालुओं की मौत पर दु:ख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चार धाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं के जाम में फंसने से हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

इन यात्रियों की हुई मौत 

सागर के रहने वाले 71 वर्षीय राम गोपाल, नीमच की 62 वर्षीय संपत्ति बाई और इंदौर के 39 वर्षीय रामप्रसाद की मौत हुई है। राम गोपाल और संपत्ति बाई की मौत 10 मई और रामप्रसाद की मौत 14 मई को हुई। अधिकारियों ने अनुसार तीनों की मौत यमुनौत्री धाम की यात्रा के दौरान हुई है। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। 

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यात्रा में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-26772005, 0755-2708055 एवं 0755-2708059 जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।    

भीड़ बढ़ने से सरकारी इंतजाम फेल 

उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम की यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम की कठिन पैदल यात्रा के दौरान कई बार ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण तीर्थ यात्रियों की तबीयत बिगड़ जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को पहाड़ी यात्रा को रूक रूक कर पूरा करने की सलाह दी जाती है। वहीं, इसके अलावा सैकड़ों यात्री गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचने के कारण फंस गए हैं। इसके चलते सरकार की व्यवस्था चरमरा गई है। लोग जाम में फंसने के कारण भी परेशान हो रहे हैं।





Source link

1057530cookie-checkMp News: Three Devotees Who Went On Chardham Yatra Died, Cm Announced Assistance, Helpline Number Released – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: Education Minister Participated In The Program ‘career Talk With Children’ – Amar Ujala Hindi News Live     |     राशिफल: रविवार को बन रहा मालव्य राजयोग, 7 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, चमक जाएगी किस्मत     |     यूपी: अब अखिलेश और केशव में शुरू हुआ वाकयुद्ध, डिप्टी सीएम ने सपा को कहा लठैतवादी; सपा प्रमुख ने किया पलटवार     |     Mp Weather: Storm And Rain Will Continue In Mp Today, 40 Districts Will Be On Alert, Nautapa Will Not Be Scorc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Covid Cases In Rajasthan: Two New Cases Of Covid In Jaipur And Udaipur, New Variant Jn.1 Became Reason – Amar Ujala Hindi News Live     |     GT vs CSK: बल्लेबाज या गेंदबाज, अहमदाबाद की पिच पर किसका होगा राज, पढ़ें इस मैच की Pitch Report     |     Bihar News: Case Filed Against Five For Missing 18 Pages From Nawada Registry Office – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hair Translpant: डॉ. अनुष्का ने अपनी क्लीनिक में ही किया था ऑपरेशन, साईंराम अस्पताल में नहीं मिला कोई सबूत     |     MP News: हाईवे पर अश्लील हरकत करने मनोहर लाल और महिला की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर     |     Protest In Jodhpur Demanding To Keep Si Recruitment As It Is, Memorandum Submitted To District Collector – Jaipur News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088