Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
चीन को लेकर नरम पड़े ट्रंप, टैरिफ में काफी कटौती के दिए संकेत, उधर ड्रैगन का आया यह जवाब पहलगाम हमले के विरोध में बठिंडा में हिंदू संगठनों और भाजपाइयों ने फूंका पाक का पुतला आ गया इनकम टैक्स का नया नियम, महंगी घड़ी, पेंटिंग्स और हैंडबैग खरीदने पर लगेगा 1% टीसीएस, अधिसूचना जारी Bihar News: 12 Students Of Sit Sitamarhi Qualified Gate Exam 2025, Kumari Samridhi Got All India Rank 1572 - Amar Ujala Hindi News Live UP: देर रात आईपीएस अफसरों के तबादले, सीतापुर के नये एसपी बने अंकुर अग्रवाल, चार जिलों के एसपी बदले Roorkee News Bjp Worker Killed During Fight In Bhagwanpur Between Two Parties Due To Election Rivalry - Amar Ujala Hindi News Live Protest At Jantar Mantar Delhi Against Terrorist Attack In Pahalgam - Amar Ujala Hindi News Live Tribals Were Separated From The Committee, Highcourt Issue Notice - Jabalpur News Pahalgam Attack What Did Bjp-congress Leaders Say In Rajasthan On Pahalgam Terror Attack Attackers Cowards - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Attack: Vinay Got Married On 16th, Went To Pahalgam With His Wife, Was Shot By Terrorists - Amar Ujala Hindi News Live

Mp Politics Offer To Make Members By Taking Money Bjp Mla Ajay Vishnoi Allegation Causes A Stir – Jabalpur News


MP Politics Offer to make members by taking money BJP MLA Ajay Vishnoi allegation causes a stir

बीजेपी विधायक अजय विश्नोई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी सदस्य बनाने के लिए एक कंपनी ने भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई से फोन कर रकम मांगी तो कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया तथा पूर्व विधायक विनय सक्सेना के पास भाजपा के सदस्य बनने का मैसेज फोन पर पहुंच गया।

Trending Videos

सीएसपी ओमती पंकज मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाटन विधानसभा से विधायक तथा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के मोबाइल पर एक कंपनी का फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने भाजपा के फर्जी सदस्य बनाने के लिए एक निर्धारित रकम मांगी थी। इस संबंध में उनके द्वारा ओमती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर धोखाधड़ी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना में लगी हुई है।

पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक तथा पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के मोबाइल पर भी एक मैसेज आया था। मैसेज में उन्हें भाजपा का सदस्य बनने के लिए बधाई दी गई थी। इसी प्रकार का मैसेज मध्य-उत्तर विधानसभा के पूर्व विधायक विनय सक्सेना के पास भी आया था। दोनों कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इससे भाजपा की सदस्यता अभियान का फर्जीवाड़ा उजागर हो रहा है।

पैसे देकर सदस्य बनाने का आरोप

पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। आज मेरे फोन पर कॉल आया। ये एक एजेंसी का फोन था, जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी, जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे।

उन्होंने लिखा कि मैंने पहले भी कुछ लोगों को विज्ञापन छपवाकर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे है। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।





Source link

1715860cookie-checkMp Politics Offer To Make Members By Taking Money Bjp Mla Ajay Vishnoi Allegation Causes A Stir – Jabalpur News
Artical

Comments are closed.

चीन को लेकर नरम पड़े ट्रंप, टैरिफ में काफी कटौती के दिए संकेत, उधर ड्रैगन का आया यह जवाब     |     पहलगाम हमले के विरोध में बठिंडा में हिंदू संगठनों और भाजपाइयों ने फूंका पाक का पुतला     |     आ गया इनकम टैक्स का नया नियम, महंगी घड़ी, पेंटिंग्स और हैंडबैग खरीदने पर लगेगा 1% टीसीएस, अधिसूचना जारी     |     Bihar News: 12 Students Of Sit Sitamarhi Qualified Gate Exam 2025, Kumari Samridhi Got All India Rank 1572 – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: देर रात आईपीएस अफसरों के तबादले, सीतापुर के नये एसपी बने अंकुर अग्रवाल, चार जिलों के एसपी बदले     |     Roorkee News Bjp Worker Killed During Fight In Bhagwanpur Between Two Parties Due To Election Rivalry – Amar Ujala Hindi News Live     |     Protest At Jantar Mantar Delhi Against Terrorist Attack In Pahalgam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tribals Were Separated From The Committee, Highcourt Issue Notice – Jabalpur News     |     Pahalgam Attack What Did Bjp-congress Leaders Say In Rajasthan On Pahalgam Terror Attack Attackers Cowards – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Attack: Vinay Got Married On 16th, Went To Pahalgam With His Wife, Was Shot By Terrorists – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088