Mp: Son Of Foreign Mother Can Never Be A Patriot, Minister Parmar’s Big Attack Before Rahul Gandhi’s – Amar Ujala Hindi News Live

इंदर सिंह परमार का राहुल गांधी हमला।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की मध्य प्रदेश महू यात्रा से पहले भाजपा नेता उन पर हमलावर हैं। राहुल गांधी को लेकर अब मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया है। भोपाल में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता है’। राहुल गांधी देश के राष्ट्रीय विचार का विरोध करते-करते भारतीय राज्य के खिलाफ बोलने का साहस करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि चाणक्य के समय चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विदेशी महिला से शादी की थी। तब उन्होंने शर्त रखी थी कि विदेशी महिला से पैदा हुआ पुत्र कभी मगध सम्राट नहीं होना चाहिए। यह वचन चंद्रगुप्त मौर्य को देना पड़ा था।

Comments are closed.